Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

दैनिक जागरण की खबर से जितेंद्र को मिली नई जिन्दगी

अखबार वाले तो रोज खबर लिखते हैं, लोग पढ़ते भी हैं. कुछ का असर होता हैं कुछ से किसी का प्रचार. लेकिन आजमगढ़ के दैनिक जागरण की एक खबर से एक मासूम की जिंदगी में फिर से खुशियां आ गई हैं. 27 अप्रैल के अंक में जागरण द्वारा गरीब जितेंद्र के ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित होने की खबर प्रकाशित की गई. खबर का असर ये हुआ कि लाइफ लाइन अस्पताल के न्यूरो सर्जन डॉ. अनूप कुमार सिंह यादव ने गरीब जितेन्द्र के मुफ्त इलाज का फैसला किया और दैनिक जागरण अखबार के दफ्तर फोन कर जितेन्द्र को हास्पिटल लाने को कहा.

दैनिक जागरण के आजमगढ़ ब्यूरो प्रमुख हरीशरण पन्त ने जितेन्द्र के परिवार वालों को यह खुशखबरी दी. कल तक जो इलाज के लिए थक चुका था, यह सुनते ही ख़ुशी का ठिकाना ना रहा. जितेन्द्र के परिवार की माली हालत ठीक नहीं है. उसके पिता कपडे़ सिलने का काम करते हैं. वह पहले ही हजारों रुपए इधर-उधर फूंक चुका था. ऐसे में एक खबर ने सब कुछ बदल दिया. डॉ. अनूप सिंह इस तरह के कई गरीबों का उपचार पहले भी मुफ्त में कर चुके हैं.

डॉ. अनूप ने बताया कि जितेन्द्र (13 वर्ष) के सिर के दाहिने हिस्से में टयूमर था और उसके आँखों की रोशनी भी जाने लगी थी. एक दिन सुबह अखबार में जब खबर पढ़ा तो रहा नहीं गया. अखबार वालों को फ़ोन कर बच्चे को लाने के लिए कहा था. जितेन्द्र के ४ घंटे के ऑपरेशन के बाद उसका टयूमर निकाल दिया गया और उसकी आँखों की रोशनी भी अब ठीक होने लगी है. जितेंद्र के पिता अनिल ने कहा कि आज के समय में ऐसा भी होता हैं सोचा ना था, इतना कहते ही उसकी आँखें भर गई. बुधवार की दोपहर बाद डॉ. अनूप ने जितेंद्र को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...