Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

अमर उजाला के रिपोर्टर के मुंह में एसएसपी आशुतोष ने डंडा डाल दिया था, तस्वीर स्वतंत्र भारत में छपी

गोरखपुर अमर उजाला के पत्रकार धर्मवीर सिंह के साथ बड़े कप्तान की बदसलूकी और मारपीट की घटना और गोरखपुर के बड़े अखबारों में खबर न छपना कितना दुर्भाग्यपूर्ण है. यहाँ तक कि अमर उजाला ने खुद ही खबर नहीं छापी. क्या किसी अखबार का संपादक यदि लातियाया गया होता तो ऐसे ही खबर व घटना को मैनेज करने का खेल होता? गोरखपुर में आज अखबार, स्वतन्त्र चेतना, स्वतंत्र भारत और जन सन्देश ने धर्मबीर के साथ हुयी घटना को अपने अखबार में जगह देकर पत्रकारिता की मशाल को जलाये रखा.

गोरखपुर अमर उजाला के पत्रकार धर्मवीर सिंह के साथ बड़े कप्तान की बदसलूकी और मारपीट की घटना और गोरखपुर के बड़े अखबारों में खबर न छपना कितना दुर्भाग्यपूर्ण है. यहाँ तक कि अमर उजाला ने खुद ही खबर नहीं छापी. क्या किसी अखबार का संपादक यदि लातियाया गया होता तो ऐसे ही खबर व घटना को मैनेज करने का खेल होता? गोरखपुर में आज अखबार, स्वतन्त्र चेतना, स्वतंत्र भारत और जन सन्देश ने धर्मबीर के साथ हुयी घटना को अपने अखबार में जगह देकर पत्रकारिता की मशाल को जलाये रखा.

लेकिन दैनिक जागरण, अमर उजाला, राष्ट्रीय सहारा, हिंदुस्तान .. आदि ने खबर को मैनेज कर इसका बायकाट कर दिया. क्या यह भी एक तरह का पेड न्यूज नहीं है? एक घटना, जिसकी जानकारी पाठकों को होनी चाहिए, उसे अखबार का प्रबंधन और संपादक पी गया, कितना शर्मनाक है. पेड न्यूज सिर्फ पैसे लेकर खबर छापना ही नहीं होता बल्कि किसी बड़ी घटना की खबर को किन्हीं दबावों में न छापना भी होता है. इन बड़े अखबारों ने पत्रकारिता का गला ही घोंट दिया. धर्मबीर जी! हम शर्मिन्दा हैं, क्योंकि गोरखपुर में जयचंद जिन्दा है. सबसे अच्छा कवरेज स्वतंत्र भारत ने दिया है. इस अखबार ने वह तस्वीर भी लगायी है, जिसमें धर्मबीर जी के मुंह में कप्तान ने डंडा डाल रखा है. क्या यह तस्वीर इस बात के लिए पर्याप्त नहीं है कि एसएसपी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और उसे सस्पेंड किया जाना चाहिए.

अमर उजाला के लोगों ने ही अन्य बड़े अखबारों में खबर नहीं छपने दी, मैनेज कराया. गोरखपुर के लगभग सभी बड़े अखबारों के संपादकों की आपस में खबर मैनेज करने को लेकर एकता है. खबर न छपने पर आम आदमी भी अब संपादकों को गालियां दे रहा है. कहा जा रहा है कि एसएसपी से सम्बन्ध बना रहे इसलिए गोरखपुर के 4 बड़े अखबारों ने खबर नहीं छापी. पर जिन लोगों ने घटना को खुद अपनी आंखों से देखा, उन्होंने जब अखबार में खबर को नहीं पाया तो उनके मुंह से अखबारवालों के लिए सिर्फ गालियां ही निकल रही है.

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

Related News- SP GundaRaaj

Related News- police utpidan

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...