Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

जागरण में बंपर छंटनी (14) : बरेली में एक तरफ छंटनी-तबादला तो दूसरी तरफ भर्ती

दैनिक जागरण में चल रहे छंटनी के दौर में अपने लोगों को सेट भी किया जा रहा है. बरेली से खबर है कि प्रबंधन एक तरफ से सरप्‍लस स्‍टाफ बताकर तमाम लोगों की छंटनी कर रहा है तो दूसरी तरफ नए सिरे से भर्तियां भी की जा रही हैं. प्रोडक्‍शन विभाग में कार्यरत चार कम्‍प्‍यूटर ऑपरेटरों का तबादला कर दिया गया था, जिसमें तीन लाल प्रभाकर, विजय सिंह यादव व छेदा लाल को मुरादाबाद तथा महिपाल यादव को हल्‍द्वानी भेजा गया था. 

दैनिक जागरण में चल रहे छंटनी के दौर में अपने लोगों को सेट भी किया जा रहा है. बरेली से खबर है कि प्रबंधन एक तरफ से सरप्‍लस स्‍टाफ बताकर तमाम लोगों की छंटनी कर रहा है तो दूसरी तरफ नए सिरे से भर्तियां भी की जा रही हैं. प्रोडक्‍शन विभाग में कार्यरत चार कम्‍प्‍यूटर ऑपरेटरों का तबादला कर दिया गया था, जिसमें तीन लाल प्रभाकर, विजय सिंह यादव व छेदा लाल को मुरादाबाद तथा महिपाल यादव को हल्‍द्वानी भेजा गया था. 

खबर है कि प्रबंधन ने छंटनी के बहाने महिपाल से इस्‍तीफा ले लिया है. पर हैरतनाक बात यह है कि एक तरफ से सरप्‍लस कर्मचारी बताकर चार आपरेटरों का तबादला किया गया तो दूसरी तरफ तीन नए लोगों की भर्ती की गई है. जिन लोगों को रखा गया है उनके नाम हैं – क्षीतिज, संतोष तथा हरीश कुमार. ये तीनों टीडीपी ऑपरेटर हैं. छंटनी के दौरा में ऐसा लग रहा है कि दैनिक जारगण समूह में भांग घुला हुआ है. हर तरफ बदहवासी का आलम है. जो निकाले जा रहे हैं वो भी बदहवास हैं, जो निकाले जाने लायक हैं और बचाए लिए गए हैं वो भी बदहवास हैं.

उल्‍लेखनीय है कि प्रबंधन ने इन तबादलों के अलावा आधा दर्जन एडिटोरियल के साथियों को भी बाहर किए जाने का फरमान सुनाया है. इन लोगों से इस्‍तीफे मांगे गए थे, परन्‍तु सभी ने इस्‍तीफा देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद इन लोगों के आफिस के अंदर घुसने पर पाबंदी लगा दी गई है. बताया जा रहा है कि ये लोग एक जून के बाद जागरण प्रबंधन के खिलाफ लेबर कोर्ट और कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रहे हैं.   


Related News- jagran chhatni

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...