Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

जागरण में बंपर छंटनी (16) : नोएडा में चार और लोगों से इस्‍तीफा मांगा गया

दैनिक जागरण, नोएडा से खबर है कि मंगलवार को चार और लोगों को छंटनी का शिकार बनाया गया. इनमें एक डेस्‍क पर कार्यरत थे जबकि तीन रिपोर्टिंग से जुड़े हुए हैं. इन सभी से एचआर ने इस्‍तीफा मांग लिया. इन पत्रकारों को बताया गया कि सीजीएम का निर्देश है कि आप लोगों से इस्‍तीफा मांगा जाए. डेस्‍क पर कार्यरत पत्रकार ने अपना इस्‍तीफा सौंप दिया, जबकि संभावना है कि रिपोर्टिंग से जुड़े लोग भी जल्‍द ही अपना इस्‍तीफा दे सकते हैं. नोएडा में छंटनी को लेकर तनाव है. इसके पहले भी नौ से दस लोगों को छंटनी का शिकार बनाया जा चुका है.

दैनिक जागरण, नोएडा से खबर है कि मंगलवार को चार और लोगों को छंटनी का शिकार बनाया गया. इनमें एक डेस्‍क पर कार्यरत थे जबकि तीन रिपोर्टिंग से जुड़े हुए हैं. इन सभी से एचआर ने इस्‍तीफा मांग लिया. इन पत्रकारों को बताया गया कि सीजीएम का निर्देश है कि आप लोगों से इस्‍तीफा मांगा जाए. डेस्‍क पर कार्यरत पत्रकार ने अपना इस्‍तीफा सौंप दिया, जबकि संभावना है कि रिपोर्टिंग से जुड़े लोग भी जल्‍द ही अपना इस्‍तीफा दे सकते हैं. नोएडा में छंटनी को लेकर तनाव है. इसके पहले भी नौ से दस लोगों को छंटनी का शिकार बनाया जा चुका है.

दिल्‍ली-एनसीआर में कार्यरत पत्रकारों का आरोप है कि अब तक जितने भी लोगों का छंटनी का शिकार बनाया गया है उनमें से ज्‍यादातर गैर ब्राह्मण हैं. लिस्‍ट में नाम होने के बाद भी ब्राह्मणों को बचाया जा रहा है. रिटायरमेंट के बाद एक्‍टेंशन पर चल रहे सीजीएम निशिकांत ठाकुर तथा समाचार संपादक किशोर झा अपने फेल हुए लोगों को बचाने के लिए गैर ब्राह्मणों को निशाना बना रहे हैं. जागरण के गैर ब्राह्मण कर्मचारियों का आरोप है कि रिटायर होने के बाद भी अपनी नौकरी बचाने में सफल रहे निशिकांत ठाकुर के लगभग छह दर्जन रिश्‍तेदार तथा रिश्‍तेदारों के रिश्‍तेदातर दिल्‍ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल तथा जम्‍मू कश्‍मीर में काम कर रहे हैं. इन सभी को बचाने के लिए दूसरे लोगों को शिकार बनाया जा रहा है.

कर्मचारी आरोप लगाते हैं कि प्रबंधन अपना आंख-कान बंद किए हुए हैं. निशिकांत ठाकुर तथा किशोर झा अपने अपने लोगों को बचाने में पूरी तरह जुटे हुए हैं. हर यूनिट में तो लगभग विष्‍णु त्रिपाठी द्वारा बनाई गई लिस्‍ट के अनुसार छंटनी को अंजाम दिया जा रहा है, परन्‍तु दिल्‍ली-एनसीआर में जनरल डेस्‍क पर निशिकांत ठाकुर और किशोर झा की लिस्‍ट चल रही है. दिल्‍ली से छंटनी की लिस्‍ट निशिकांत ठाकुर के साले कविलाश मिश्र ने तैयार करके दी है. इसमें भी अपने लोगों को बचा लिया गया है. वरिष्‍ठ साथियों को निशाना बनाया गया है. संभावना जताई जा रही है कि कुछ और लोग छंटनी के शिकार बनाए जाएंगे. परीक्षा में फेल होने वाले वाईएन झा को भी इन लोगों ने बचा लिया है.  


Related News-  jagran chhatni 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...