Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

अगर दस प्रतिशत का भी मान लें तो यूपी में 272 करोड़ का ”टैबलेट घोटाला” तैयार है!

: टैबलेट-दर-टैबलेट- उत्तर प्रदेश में घोटाले की नयी जमीन? : उत्तर प्रदेश में टैबलेट रिवोल्यूशन आने वाला है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पहले बजट में 2721 करोड़ रूपए छात्रों को टैब्लेट और लैपटॉप कंप्यूटर बांटने के लिए आवंटित किए गए है। मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव ने अब तो प्रदेश के बजट में टैबलेट बाँटने के लिये धन की व्यवस्था भी कर दी है। पर जो ट्रेंड चल रहा है कि आने वाली सरकारें पिछली सरकारों के कामों की बखिया उधेड़ती है और सरकारी खरीदें बिना कमीशन बाजी के हो नहीं सकती उसके हिसाब से प्रदेश में एक बड़ी सरकारी खरीद और उससे जुड़े एक नये घोटाले की जमीन तैयार हो रही है । बी.बी.सी के अनुसार 2721 करोड़ के टैबलेट बटेंगें। अगर दस प्रतिशत का भी मान लें तो 272 करोड़ का घोटाला तैयार है।

मैं टैबलेट पर वारी-वारी क्यों न जाऊँ। अभी-अभी हिन्दुस्तान (हिन्दी दैनिक) ने एक उत्तर प्रदेश के विकास की राह सुझाने के लिये एक ’कानक्लेव’ करायी थी, जिसमें अन्य लोगों के अलावा अखिलेश यादव, डाटाविंड (आकाश नाम से केन्द्र सरकार को टैबलेट देने वाली कम्पनी) के मुखिया और केन्द्र सरकार में आकाश टैबलेट के प्रणेता कपिल सिब्ब्ल एक मंच पर थे। केन्द्र सरकार के घोटालों की रफ्तार किसी से छुपी नहीं है। तो क्या ये मानें की यू.पी.ए. की सहयोगी समाज्वादी पार्टी अब कांग्रेस नीत गटबंधन से काफी तेजी से सीख रही है? इसे संजोग कहें या कुछ और कि इस कानक्लेव के कुछ ही दिनों के बाद टैबलेट के लिये प्रदेश के बजट में जुगाड़ हो गया।

केन्द्र सरकार अभी तक आकाश टैबलेट किसी को दे नहीं पायी है और प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश के हर गांव को टैबलेटमय करने के मुगालते में है। आगे-आगे देखिये होता है क्या? वैसे प्रदेश में और भी बड़ी समस्याएं हैं जिन पर लगातार जनता को टैबलेटें (आश्वासन) ही मिल रहें हैं। पर अब जब लाख दुखों और बीमारियों की एक टैबलेट आ गयी है तो इस नामाकूल जनता को अपनी सभी बीमारीयों का अन्त इसी टैबलेट में देखना चाहिये। अब तो प्रदेश को टैबलेट ही राखे !!

सचिन अग्रवाल, भड़ास ब्लाग से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...