पटना : प्रभात खबर के पटना शहर के पाठकों की खातिर 23 जुलाई का दिन बहुत ही खास रहा. अपने पाठकों को चौंकाने के लिए बिहार में पहली बार सुंगधित अखबार पहुंचाने का प्रयोग प्रभात खबर ने किया. 23 जुलाई की सुबह प्रभात खबर अपने पाठकों के घर आम की भीनी खुशबू के साथ पहुंचा. अखबार के इस प्रयोग व प्रयास को पाठकों ने भी खूब सराहा. अखबार ने खुशबूदार अखबार पर पाठकों की राय को भी एसएमएस पर आमंत्रित किया था. सुबह से ही बड़ी संख्या में एसएमएस आने का दौर शुरू हुआ, जो दिन के 12 बजे तक जारी रहा. करीब 96 प्रतिशत पाठकों ने खुशबूदार अखबार के प्रयोग की काफी सराहना की है.
प्रभात खबर ने अपने पाठकों को आम की खुशबू के साथ अखबार देने के आइडिया पर काम करना शुरू किया. विज्ञापनों की एक सीरीज शुरू करके बताया कि तीन रुपये में मिलेगा आम, खबरें होंगी जूसी. इस तरह के विज्ञापनों ने शहर में प्रभात खबर को लेकर एक बजे ही लोगों में एक्साइटमेंट क्रिएट कर दिया था. दो-तीन दिन से ही पाठकों, विज्ञापनदाताओं व शुभेच्छुओं के टेलीफोन आ रहे थे. वे जानना चाहते थे कि यह क्या माजरा है. आज सुबह प्रभात खबर के साथ आम की खुशबू ने यह राज खोला, तो उन्हें अच्छा लगा. इस तरह की अनेक प्रतिक्रियाएं हमें हासिल हुई हैं. प्रभात खबर आने वाले दिनों, महीनों में इस तरह का और भी प्रयोग करेगा. इनोवेशन के जरिए अपने पाठकों के दिल तक और पहुंचने का यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा. प्रेस रिलीज






