Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

आखिर क्‍यों पत्रकारों के बूथ में प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई?

बलिया। किसी चुनाव को सम्पन्न कराने में शासन व प्रशासन का अहम योगदान रहता हैं। वहीं मीडिया की भी अपनी महत्‍वपूर्ण भूमिका रहती हैं। लेकिन इस बार के निकाय चुनाव में समाचार संकलन के लिए प्रशासन ने जो प्रेस पास जारी किया वह पत्रकारों के लिए गले के पट्टे की कहावत चरितार्थ कर रहा है। साथ ही एक बारगी यह सोचने पर भी विवश कर रहा है कि कहीं चुनाव में गड़बड़ी करने या गड़बड़ी होने की आशंका तो प्रशासन को नहीं थी। कहीं इसीलिए प्रशासन ने पत्रकारों को जो प्रेस पास जारी उस पर बूथ पर जाने पर रोक लगा दिया।

बलिया। किसी चुनाव को सम्पन्न कराने में शासन व प्रशासन का अहम योगदान रहता हैं। वहीं मीडिया की भी अपनी महत्‍वपूर्ण भूमिका रहती हैं। लेकिन इस बार के निकाय चुनाव में समाचार संकलन के लिए प्रशासन ने जो प्रेस पास जारी किया वह पत्रकारों के लिए गले के पट्टे की कहावत चरितार्थ कर रहा है। साथ ही एक बारगी यह सोचने पर भी विवश कर रहा है कि कहीं चुनाव में गड़बड़ी करने या गड़बड़ी होने की आशंका तो प्रशासन को नहीं थी। कहीं इसीलिए प्रशासन ने पत्रकारों को जो प्रेस पास जारी उस पर बूथ पर जाने पर रोक लगा दिया।

मीडिया के कवरेज के लिए प्रशासन ने पास तो जारी किया लेकिन उस पर स्‍पष्‍ट रूप से यह भी लिख भी दिया कि 'बूथों के अन्दर प्रवेश वर्जित है'। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्‍या  जनपदीय प्रशासन सत्ता के पक्ष कुछ गड़बड़ी करना चाहता था? अगर ऐसा नहीं है तो पत्रकारों को ऐसा पास जारी क्यों किया गया? क्यों प्रशासन पत्रकारों के साथ इतना क्रूर मजाक किया? आखिर प्रशासन को कौन सा डर सता रहा था या प्रशासन किसके इशारे पर यह कार्य किया?

गौरतलब हैं कि जब पत्रकार बूथों के अन्दर की रिर्पोटिंग नहीं कर पाएगा या फोटो नहीं दे पायेगा तो फिर उसको प्रशासन द्वारा दिए गए पास का क्या मतलब है? पास तो इसीलिए जारी किया जाता हैं कि मीडिया स्वत्रंत होकर सच्चाई को जनता के सामने लाये। लेकिन जनपदीय प्रशासन ने जो गन्दा व क्रूर मजाक किया है। इसके पीछे भी कोई राज हैं। और यह राज प्रशासन के अलावा और कोई नहीं जान सकता। एक तो पास जारी करते-करते 23 जून की रात्रि को पास जारी किया गया। उसके बाद पास के ऊपर सीधे व स्पष्‍ट शब्दों में मोटे अक्षरों में लिख दिया कि अन्दर जाना मना हैं। ऐसे में सवाल उठता हैं कि उस पास का मतलब क्या? जब पत्रकार अन्दर नहीं जायेंगे तब सच्चाई कैसे सामने आयेगी? यह एक महत्तवपूर्ण प्रश्न हैं। इतना तो जरूर हैं कि प्रशासन ने यह पास जारी कर साफ तौर पर जाहिर कर दिया कि मतदान में गड़बड़ी होगी। इसके साथ ही यह भी जाहिर कर दिया कि प्रशासन सकुशल व निष्‍पक्ष चुनाव कराने के पक्ष में नहीं हैं। आखिर इतना बड़ा मजाक वो भी चौथे स्तम्भ से कुछ समझ में नहीं आता।

लेखक गणेशजी वर्मा बलिया में कैनवीज टाइम्‍स से जुड़े हुए हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...