Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

जागरण ने वसूली के लिए प्रकाशित की गलत खबर, एडीएम ने नोटिस भेजा

: वसूली में सीनियरों का भी होता है हिस्‍सा : दैनिक जागरण, हरदोई से खबर है कि ब्‍यूरोचीफ ने वसूली का दबाव बनाने के लिए गेहूं सड़ने की गलत खबर प्रकाशित कर दी, जिसके बाद एडीएम ने अखबार को नोटिस थमा दिया है. हरदोई में इस मानसून में बारिश नहीं हुई है, परन्‍तु दैनिक जागरण के ब्‍यूरोचीफ पंकज साचान ने हरदोई में खरीद की गई गेहूं के बारिश में भीग कर सड़ने की खबर प्रकाशित कर दी. जबकि सूत्रों का कहना है कि हरदोई में एक दिन भी बारिश नहीं हुई बल्कि एक दिन सिर्फ बूंदाबांदी हुई जिससे जमीन भी ठीक से नहीं भीग पाई.

पर जागरण ने अपने वसूली के लिए गेहूं के भीग के सड़ने की खबर प्रकाशित कद दी. इस खबर के साथ दो फोटो भी छापा गया. जिसके बारे में कहा जा रहा है कि ये दोनों फोटो पिछले साल की है. बताया जा रहा है कि यह खबर वसूली के लिए दबाव बनाने के उद्देश्‍य से की गई थी, परन्‍तु मामला उल्‍टा पड़ गया. एडीएम ने नाराजगी जताते हुए अखबार को नोटिस भेज दिया है. उन्‍होंने सवाल पूछा है कि जब इस साल हरदोई में मानसून की बारिश ही ठीक से नहीं आई तो गेहूं भीग कर सड़ कैसे गया? फिलहाल मामला उल्‍टा पड़ जाने से ब्‍यूरोचीफ एवं जागरण प्रबंधन के हाथ-पांव फूले हुए हैं. बताया जा रहा है कि अपने ऊपर वालों को पैसा पहुंचाने के दबाव में ब्‍यूरोचीफ ने ऐसी खबर प्रकाशित कर दी. 

जागरण में प्रकाशित खबर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...