Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

एटा में मुलायम की रैली के दौरान पत्रकार गैलरी पर सपाइयों ने किया कब्जा

एटा में कल सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की विशाल चुनावी रैली को कवरेज करने आये दिल्ली, लखनऊ एवं जनपदीय मीडिया के बैठने हेतु बनाई गई गैलरी पर सपा  कार्यकर्ताओं ने कब्जा कर लिया. इस गैलरी में सपा कार्यकर्ता जबरन घेर कर बैठ गये. दूरदराज से आये मीडियाकर्मी जब सपाइयों से बैठने के लिए जगह मांगने लगे तो सपा कार्यकर्ताओं ने खाली करने से यह कहकर इनकार कर दिया कि उन्हें उनके नेताओं ने यहां बैठाया है, इसलिए यहां से नहीं उठेंगे. इस कारण मीडियाकर्मी बैठ नहीं पाए और इधर उधर भटक कर कवरेज करते हुये नजर आये. सपा के किसी राष्ट्रीय एवं जनपदीय नेता ने कार्यकर्ताओं से मीडिया गैलरी को खाली कराने की जहमत नहीं उठाई.

एटा में जनसभा ऐतिहासिक न हो पाई. उम्मीद से कम उमड़ी भीड़ ने सपाईयों को निराश कर दिया. चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने आये सपा सुप्रीमो राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने चुनावी जनसभा में कहा कि सपा की सरकार बना कर भ्रष्टाचार अत्याचार मिटाना है. उन्होंने कहा कि  प्रदेश में बैठी बसपा सरकार आज हर वर्ग का अधिकारियों से उत्पीड़न करा रही है. अगर कोई इंसान किसी थाना परिसर में रिपोर्ट दर्ज कराने जाता है तो उसकी रिपोर्ट तो दर्ज कर ली जाती है लेकिन पुलिसकर्मियों द्वारा कार्यवाही के नाम पर हाथ खड़े कर दिए  जाते हैं.

जनसभा में अराजकता के चलते सपा के ही लोगों ने सपा कार्यकर्ता रामनाथ पुत्र बाबू सिंह निवासी निगोह हसनपुर का कुर्सी से सिर फोड़ दिया जिससे वह लहूलुहान हो गया. इस लहूलुहान कार्यकर्ता को किसी सपा नेता ने उचित उपचार हेतु कहीं भर्ती नहीं कराया.

पत्रकार बंधुओं की सीट पर काबिज सपाई

पत्रकार बंधुओं की सीट पर काबिज सपाई

 एटा से नितिन तिवारी की रिपोर्ट

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...