Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

चार महीने के बकाए वेतन को लेकर हमार एवं फोकस टीवी के कर्मी भी आंदोलित

: महीनों से ब्‍लैक आउट चल रहे हैं समूह के चैनल : पटना कार्यालय पर ताला लगा : महुआ न्‍यूज लाइन के बाद अब पहले से ही बदहाल चल रहे मतंग सिंह के फोकस टीवी और हमारा टीवी के कर्मचारी भी बगावत पर उतर गए हैं. इन लोगों को मार्च के बाद से सैलरी नहीं मिली है. समूह के सारे चैनल भी लम्‍बे समय से ब्‍लैक आउट चल रहे हैं. चैनल क्‍यों चल रहा है और क्‍यों चलाया जा रहा है, ये भगवान को भी नहीं पता है. बैंक भी रिकवरी आदेश निकाल चुका है. खबर है कि अब दोनों चैनलों के लगभग सौ कर्मचारी प्रबंधन से वेतन की मांग को लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार कर रहे हैं. 

: महीनों से ब्‍लैक आउट चल रहे हैं समूह के चैनल : पटना कार्यालय पर ताला लगा : महुआ न्‍यूज लाइन के बाद अब पहले से ही बदहाल चल रहे मतंग सिंह के फोकस टीवी और हमारा टीवी के कर्मचारी भी बगावत पर उतर गए हैं. इन लोगों को मार्च के बाद से सैलरी नहीं मिली है. समूह के सारे चैनल भी लम्‍बे समय से ब्‍लैक आउट चल रहे हैं. चैनल क्‍यों चल रहा है और क्‍यों चलाया जा रहा है, ये भगवान को भी नहीं पता है. बैंक भी रिकवरी आदेश निकाल चुका है. खबर है कि अब दोनों चैनलों के लगभग सौ कर्मचारी प्रबंधन से वेतन की मांग को लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार कर रहे हैं. 

आश्‍वासन देने तथा साम-दाम-दंड-भेद सभी कुछ अपनाने में माहिर मतंग सिंह ने कर्मचारियों से वादा किया है कि ग्‍यारह अगस्‍त तक सभी का बकाया वेतन दे दिया जाएगा. कर्मचारी वेतन के साथ अपने पीएफ की भी मांग कर रहे हैं. सूत्रों का कहना है कि पंकज कुमार के नेतृत्‍व में कर्मचारियों ने अल्‍टीमेटम दे दिया है कि अगर 11 अगस्‍त तक भी बकाया वेतन नहीं मिला तो वे आर आर की लडाई लड़ने के लिए तैयार हैं. 
 
गौरतलब है कि इसके पहले भी एक बार सैलरी क्राइसिस को लेकर हमारा एवं फोकस के कर्मचारी बवाल कर चुके हैं. हमारा के सैकड़ों कर्मचारियों ने सामूहिक इस्‍तीफा देकर चैनल को बाय कर दिया था. उस दौरान इसी टीम ने मतंग सिंह के साथ मिलकर चैनल को ऑन एयर रखा था. मतंग ने इन लोगों से तमाम वादे किए परन्‍तु ज्‍यादा वादे हवा में ही रह गए. पिछले चार महीने से सैलरी के बिना कर्मचारियों की हालत पतली हो चुकी है. उन्‍हें ना जीते बन रहा है ना ही मरते. 
 
चैनल लम्‍बे समय से आर्थिक दुश्‍वारियों से जूझ रहा है. लोन वसूली के लिए इंडियन ओवरसीज बैंक ने पिछले दिनों रिकवरी नोटिस भी जारी किया था. चैनल के पटना कार्यालय पर भी ताला लग चुका है. आधे कर्मचारियों को पैसा दिया गया आधे लोगों को ऐसे ही टाल दिया गया. अब नोएडा आफिस की बारी है. एचआर ने काम नहीं करने वाले कर्मचारियों से आफिस छोड़ने को कह दिया, परन्‍तु कर्मचारी इस मांग पर अड़े रहे कि जब तक उन्‍हें उनका बकाया वेतन तथा पीएफ का पैसा नहीं मिल जाता वे फ्लोर नहीं छोड़ेंगे. 
 
माना जा रहा है कि 11 अगस्‍त के बाद कर्मचारियों को अगर बकाया पैसा नहीं मिलता वे आंदोलन की राह अख्तियार कर सकते हैं. इस संदर्भ में प्रबंधन से बात करने की कोशिश की गई परन्‍तु बात नहीं हो पाई. चेयरमैन मतंग सिंह तक अपनी बात पहुंचाने वालों में पंकज कुमार, विकास राज, मनीष राज मासूम, राजेश मिश्रा, सौरभ कुमार समेत कई कर्मचारी शामिल रहे. 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...