Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

ओम रंजन मालवीय ने सन्मार्ग और रवि शर्मा ने जनवाणी से दिया इस्तीफा

चार महीने से वेतन का इंतज़ार कर रहे सन्मार्ग, रांची के समाचार संपादक ओम रंजन मालवीय ने शनिवार 15 सितंबर को संस्थान को अलविदा कह दिया। अखबार के निदेशक प्रेम ने एक जगह से भुगतान मिलने के बाद कर्मियों का सारा बकाया वेतन एकमुश्त देने का वादा किया था लेकिन पेमेंट मिलने के बाद उनकी नीयत बदल गई और उन्होंने मात्र एक महीने के वेतन का भुगतान किया। मालवीय ने पूरे वेतन की मांग की तो उन्होंने जल्द ही भुगतान का आश्वासन भर दिया। मालवीय जी ने इस पर सभी सहकर्मियों से विदाई मांग ली।

चार महीने से वेतन का इंतज़ार कर रहे सन्मार्ग, रांची के समाचार संपादक ओम रंजन मालवीय ने शनिवार 15 सितंबर को संस्थान को अलविदा कह दिया। अखबार के निदेशक प्रेम ने एक जगह से भुगतान मिलने के बाद कर्मियों का सारा बकाया वेतन एकमुश्त देने का वादा किया था लेकिन पेमेंट मिलने के बाद उनकी नीयत बदल गई और उन्होंने मात्र एक महीने के वेतन का भुगतान किया। मालवीय ने पूरे वेतन की मांग की तो उन्होंने जल्द ही भुगतान का आश्वासन भर दिया। मालवीय जी ने इस पर सभी सहकर्मियों से विदाई मांग ली।

उल्लेख्य है कि संपादक बैजनाथ मिश्र इस मामले में सीधे हाथ उठा देते हैं और डाइरेक्टर से बात करने की सलाह देते हैं। इस बीच चर्चा है कि रांची एक्सप्रेस के संपादक बलवीर दत्त के बेटे रोहित को डाइरेक्टर प्रेम अपने संस्थान के अंग्रेजी अखबार मॉर्निंग इंडिया में लाये हैं। उल्लेख्य है कि सन्मार्ग के कर्मियों का न पीएफ कटता है न अन्य सुविधाएं मिलती हैं।

उधर, एक खबर दैनिक जनवाणी, मेरठ से है. खबर है कि यहां वरिष्ठ पद पर तैनात रवि शर्मा का तबादला देहरादून किया गया तो इससे नाराज रवि ने इस्तीफा दे दिया है. रवि शर्मा ने अपने इस्तीफा देने की सूचना अपने मित्रों को नए मोबाइल नंबर के साथ मैसेज कर दिया है. रवि शर्मा दैनिक जनवाणी से इसकी लांचिंग से जुड़े हुए थे. वे संपादकीय और मार्केटिंग, दोनों विभागों में दखल रखते थे. रवि शर्मा को मुख्य काम रेवेन्यू जेनरेशन का दिया गया था. सूत्रों का कहना है कि इतना वक्त बीत जाने के बाद भी अखबार को रेवेन्यू के लेवल पर कुछ खास उपलब्धि हासिल नहीं हुई, इसी कारण रवि शर्मा का तबादला देहरादून कर दिया गया और रवि ने तबादला स्वीकारने की जगह इस्तीफा देना उचित समझा.

भड़ास4मीडिया तक अपनी बात [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...