Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

यूपी में मुख्यमंत्री की मीटिंग में ये क्या हो रहा है? देखें तस्वीर

यशवंत जी नमस्कार, काफी लम्बे समय बाद आपसे बात हो रही है, पत्रकारिता के लंबरदारों के विरूद्ध आपकी जंग सर्वथा उचित है. कोई भी व्यक्ति स्वयं में पूर्ण नहीं होता. बुराइयां सभी में होती है किन्तु किसी कि कुछ बुराइयों के कारण उसकी अधिसंख्य अच्छाइयों को नज़रंदाज़ करना नितांत मुर्खता है. चलिए अब ओखली में सर दिया ही है, तो क्या डर मूसलों का. आपके प्रकरण में जो कुछ हुआ उसमें लंबरदारों और बाबुशाही का एक गठजोड़ साथ-साथ काम करता  दिखा.

यशवंत जी नमस्कार, काफी लम्बे समय बाद आपसे बात हो रही है, पत्रकारिता के लंबरदारों के विरूद्ध आपकी जंग सर्वथा उचित है. कोई भी व्यक्ति स्वयं में पूर्ण नहीं होता. बुराइयां सभी में होती है किन्तु किसी कि कुछ बुराइयों के कारण उसकी अधिसंख्य अच्छाइयों को नज़रंदाज़ करना नितांत मुर्खता है. चलिए अब ओखली में सर दिया ही है, तो क्या डर मूसलों का. आपके प्रकरण में जो कुछ हुआ उसमें लंबरदारों और बाबुशाही का एक गठजोड़ साथ-साथ काम करता  दिखा.

बाबूशाही १५ मार्च २०१२ के बाद से एकदम निरंकुश हो गई है. मुख्यमंत्री को गुमराह कर सिर्फ अपना उल्लू सीधा कर रही है. युवा मुख्यमंत्री को राजनैतिक विरोधियों से लड़ने की बजाय अपनी ऊर्जा अपने नाकारा अधिकारियों से काम निकलवाने में खर्च करनी पड़ रही है.
 
आज मुख्यमंत्री मण्डी परिषद जैसे अहम विभाग की समीक्षा कर रहे थे. मुख्य सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त जैसे बड़े-बड़े अफसर बैठक में थे किन्तु जरा देखिये इस फोटो में, क्या कहीं से भी लग रहा है कि मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में ये अधिकारी बैठे हैं. एक अधिकारी फ़ोन पर बतकही करने में मशगूल हैं. दूसरा किसी अधिकारी से बात कर रहा है. एक सज्जन फाइल निपटा रहे हैं और इन सबसे अलग मुख्यमंत्री बेचारगी से सबका मुंह ताक़ रहे हैं.
 
याद करिये मायावती की बैठकों को जहां अफसरों को फोन पर बात करना तो दूर बैठक में फ़ोन ले जाने तक की अनुमति नही थी. तो क्या निरंकुश नौकरशाही ऊर्जावान युवा मुख्यमंत्री की सज्जनता और सहृदयता का नाजायज फायदा उठा रहे हैं? शायद हाँ!

क्रान्ति किशोर मिश्र

ब्यूरो प्रमुख

सुदर्शन टीवी न्यूज़

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...