Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

अंशुमान का इस्तीफा, दिलीप वेंकटरमन बने सीईओ, पारितोष की नई पारी

अंशुमान मिश्रा ने ‘टर्नर एशिया-पैसिफिक’ के नेटवर्क एंड कंटेंट डिस्ट्रीब्यूशन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया है. वे 12 अक्टूबर को रिलीव होंगे. मिश्रा पिछले 14 सालों से संगठन के साथ काम कर रहे थे. मिश्रा वर्तमान में हांगकांग में रह रहे हैं. वे बीबीसी वर्ल्ड (इंडिया) में भी काम कर चुके हैं. अंशुमान ने कहा है कि मैं कंपनी में अपने काम से संतुष्ट हूं लेकिन मुझे अपने अच्छे मित्रों से विदा लेने का दुख है. टर्नर इंटरनेशनल एशिया-पैसिफिक के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर स्टीव मार्कोपोटो का कहना है कि अंशुमान हमेशा हमारे प्रमुख सहयोगी और भरोसेमंद साथी रहे हैं. हम सभी उनके कॅरियर में आगे की सफलता के लिए शुभकामना करते हैं.

एक अन्य समाचार के मुताबिक सीएनएन के एन दिलीप वेन्कटरमन ने ग्रुप-18 के आईबीएन7 के विस्तार का कार्यभार देख रहे पीयूष जैन का स्थान लिया है. अब वे सीईओ के अतिरिक्त आईबीएन-7 और सीएनएन दोनों की विस्तार स्ट्रेटेजिज को नया रंग देंगे. दिलीप वेन्कटरमन को 2010 में आईबीएन-सीएनएन का सीईओ बनाया गया था. दिलीप वेन्कटरमन के नये कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर सीएनएन-आईबीएन, आईबीएन-७, आईबीएन-लोकमत के एडिटर इन चीफ राजदीप सरदेसाई मौजूद थे. वेन्कटरमन का दो दशकों से भी ज्यादा का कारपोरेट क्षेत्र में अनुभव है. वे इन्डिया टुडे और जी नेटवर्क ग्रुप के साथ भी काम कर चुके हैं.

इंडिया टीवी ने पारितोष जोशी को अपना नया रणनीतिकार नियुक्त किया है. अप्रैल 2012 तक जोशी स्टार सीजे नेटवर्क के सीईओ के तौर पर कार्यरत थे. जोशी इंडिया टीवी के मौजूदा बिजनेस और आने वाले वेंचर्स के लिए रेवेन्यू बढ़ाने का काम करेंगे. इंडिया टीवी की एमडी एंड सीईओ रीतु धवन ने पारितोष को नई पारी के लिए शुभकामनाएं दी. उधर, जोशी का कहना है कि रजत शर्मा जैसे इंडस्ट्री के वरिष्ठ सहयोगियों के साथ काम करने का मौका मिलना उनके लिए खुशी की बात है. जोशी के पास 27 वर्षों का अनुभव है.

मीडिया से जुड़ी सूचनाएं भड़ास तक [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...