Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

जागरण कर्मियों और प्रत्याशी के बीच बवाल के पीछे पेड न्यूज तो वजह नहीं!

यूपी के सुल्‍तानपुर जिले से समाचार है कि जिला पंचायत सदस्‍य पद के लिए नामांकन करने वाले एक प्रत्‍याशी ने किसी खबर को लेकर दैनिक जागरण कार्यालय को घेर लिया तथा अपना विरोध दर्ज कराया. आरोप है कि उसने जागरण कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी. जागरण के कर्मचारियों की तरफ से इस मामले में नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यूपी के सुल्‍तानपुर जिले से समाचार है कि जिला पंचायत सदस्‍य पद के लिए नामांकन करने वाले एक प्रत्‍याशी ने किसी खबर को लेकर दैनिक जागरण कार्यालय को घेर लिया तथा अपना विरोध दर्ज कराया. आरोप है कि उसने जागरण कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी. जागरण के कर्मचारियों की तरफ से इस मामले में नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जागरण कर्मचारियों का आरोप है कि सुल्‍तानपुर के वार्ड नम्‍बर 23 से उपचुनाव के लिए पर्चा दाखिल करने वाले कुड़वार थाना के सोहगौली गांव निवासी देवी प्रसाद तिवारी के पुत्र अखिलेश तिवारी अपने साथियों के साथ दैनिक जागरण कार्यालय पहुंचे तथा कार्यालय में मौजूद पत्रकारों को अपने घेरे में लेते हुए धमकाया कि अगर उनके हिसाब से खबर नहीं प्रकाशित होगी तो ठीक नहीं होगा. जागरणकर्मियों के इनकार करने उन्‍होंने असलहा निकालकर जान से मारने की धमकी दी.

कर्मचारियों का कहना है कि जब उन लोगों ने पु‍लिस को फोन किया तो सभी आरोपी अपने वाहन से भाग खड़े हुए. एसपी अलंकृता सिंह के निर्देश पर कोतवाल जितेंद्र गिरी ने मौके का मुआयना किया. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. दूसरी तरफ कहा जा रहा है कि पूरा मामला पेड न्‍यूज को लेकर था,‍ जिससे दोनों पक्षों में बात बिगड़ गई और जागरण कर्मचारियों ने कोतवाली में मामला दर्ज करा दिया. सूत्रों के मुताबिक जागरण के लोग प्रत्याशी अखिलेश तिवारी से पेड न्यूज हेतु पैकेज की डिमांड कर रहे थे जिससे तिवारी ने इनकार किया. इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ता गया जिसकी परिणति पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने तक जा पहुंची. 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...