Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

बीपीएन टाइम्स पर चैक बाउंसिंग का मुकदमा, बघेल को सम्मन

दिल्ली : बीपीएन टाइम्स के पूर्व कर्मचारी हरिशंकर सिंह ने प्रबंधन पर चैक बाउंसिंग का मुकदमा ठोक दिया है। कड़कडड़ूमा कोर्ट ने इस मामले में इस अखबार को चलाने वाली कंपनी मेगाटेक और उसके मालिक बी.एस. बघेल को सम्मन किया है। कंपनी के डायरेक्टर को 20 जनवरी को कड़कडड़ूमा कोर्ट में पेश होने का नोटिस जारी किया गया है।

दिल्ली : बीपीएन टाइम्स के पूर्व कर्मचारी हरिशंकर सिंह ने प्रबंधन पर चैक बाउंसिंग का मुकदमा ठोक दिया है। कड़कडड़ूमा कोर्ट ने इस मामले में इस अखबार को चलाने वाली कंपनी मेगाटेक और उसके मालिक बी.एस. बघेल को सम्मन किया है। कंपनी के डायरेक्टर को 20 जनवरी को कड़कडड़ूमा कोर्ट में पेश होने का नोटिस जारी किया गया है।

श्री सिंह ने अपने वकील पीयूष जैन के माध्यम से कड़कडड़ूमा कोर्ट में मेगाटेक मीडिया लि. के प्रबंधकों और मालिक बी.एस. बघेल के खिलाफ मुकदमा डाला है। कड़कडड़ूमा कोर्ट के रूम नंबर 20 में बैठने वाले मेट्रोपोलिटिन मजिस्ट्रेट राकेश कुमार ने आरोपियों के सम्मन जारी कर दिए है।

श्री सिंह के वकील पीयूष जैन ने कोर्ट को बताया कि करीब डेढ़ महीने नौकरी करने के बाद जब एक महीने की सैलरी का चेक उन्हें दिया गया तो वह भी बाउंस हो गया। बैंक ने चेक बाउंसिंग का कारण स्टॉप पेमेंट बताया था। प्रबंधन ने उन्हें जानबूझ कर परेशान करने के लिए यह हरकत की है। श्री जैन ने भड़ास4मीडिया को बताया कि कंपनी ने अपने कई और कर्मचारियों का पैसा मारा हुआ है, यदि वे लोग भी न्याय चाहते हैं तो वह सभी पत्रकारों की सहायता करने को तैयार हैं….
पीड़ित पत्रकार 09810421559 पर संपर्क कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि श्री सिंह ने बीपीएन टाइम्स के खिलाफ पूर्वी दिल्ली के श्रम कार्यालय में भी शिकायत की है। आज तक अखबार प्रबंधन की ओर से उस मामले में कोई पेश नहीं हुआ है। पिछली तारीख पर श्रम कार्यालय ने कंपनी को अपना पक्ष रखने के शोकॉज नोटिस जारी किया था, लेकिन कंपनी को ओर से आज तक कोई पेश नहीं हुआ है। श्रम कार्यालय भी 12 अक्टूबर को यह केस कड़कडड़ूमा कोर्ट में रैफर कर देगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...