Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

हमारी मय्यत पर तुम जो आना तो चार आंसू बहा के जाना… (सुनें)

चंदन दास द्वारा गाई गईं दो खूबसूरत ग़ज़लें… कुछ तबीयत ही मिली थी ऐसी… (निदा फाजली) और सितम ही करना, जफा ही करना… (दाग देहलवी) नीचे एक ही एमपी थ्री में अपलोड है. 

चंदन दास द्वारा गाई गईं दो खूबसूरत ग़ज़लें… कुछ तबीयत ही मिली थी ऐसी… (निदा फाजली) और सितम ही करना, जफा ही करना… (दाग देहलवी) नीचे एक ही एमपी थ्री में अपलोड है. 

 

चंदन दास की आवाज में निदा फाजली और दाग की दो रचनाएं…

xxx

कुछ तबीयत ही मिली थी ऐसा
चैन से जीने की सूरत ना हुई
जिसको चाहा उसे अपना ना सके
जो मिला उससे मोहब्बत ना हुई…

जिसे जब तक मिले दिल ही से मिले
दिल जो बदला तो फसाना बदला
रस्मे दुनिया निभाने के लिए
हमसे रिश्तों की तिजारत ना हुई…

वक्त रूठा रहा बच्चे की तरह
राह में कोई खिलौना ना मिला
दोस्ती की तो निभाई ना गयी
दु्श्मनी में भी अदावत ना हुई…

कुछ तबीयत ही मिली थी ऐसा
चैन से जीने की सूरत ना हुई
जिसको चाहा उसे अपना ना सके
जो मिला उससे मोहब्बत ना हुई…

–निदा फाज़ली

xxx

सितम ही करना जफा ही करना निगाहे-उल्फत कभी न करना
तुम्हे कसम है हमारे सर की हमारे हक में कमी न करना

कहां का आना कहां का जाना, वो जानते ही नहीं ये रस्मे
वहां है वादे की भी ये सूरत, कभी तो करना कभी न करना

हमारी मय्यत पर तुम जो आना तो चार आंसू बहा के जाना
जरा रहे पासे-आबरू भी, कहीं हमारी हँसी न करना

सितम ही करना जफा ही करना निगाहे-उल्फत कभी न करना
तुम्हे कसम है हमारे सर की हमारे हक में कमी न करना

वो इक हमारा तरीके-उल्फत कि दुश्मनों से भी मिल के चलना
ये एक शेवा तेरा सितमगर कि दोस्त से दोस्ती न करना

सितम ही करना जफा ही करना निगाहे-उल्फत कभी न करना
तुम्हे कसम है हमारे सर की हमारे हक में कमी न करना

बुरी है ए दाग राहे-उल्फत खुदा न ले जाये ऐसे रस्ते
जो अपनी तुम खैर चाहते हो तो भूल कर दिल लगी न करना.

-दाग देहलवी

xxx


…इन्हें भी सुन सकते हैं

थोड़ी सी पी शराब…..

 

मेरा इश्क सूफियाना…….

 

वो रुलाकर हंस ना पाया देर तक…

 


कुछ और गाने सुनिए… यहां क्लिक करिए…

पुर्तगाली-सूफी-फिल्मी मिक्स

भूपेन हजारिका के कुछ गीत

मेहंदी हसन के कई गीत-ग़ज़ल

थोड़ी सी पी शराब….

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...