गाजियाबाद : महुआ न्यूज के संपादक रहे पत्रकार अंशुमान त्रिपाठी की मां को आज जबर्दस्त मस्तिष्क आघात हो गया। दोपहर बाद ढाई बजे के करीब हुई इस घटना के बाद उन्हें आनन-फानन एक निजी नर्सिंग हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बतायी जाती है। घटना की खबर मिलते ही अस्पताल में श्री त्रिपाठी के परिजन और मित्र जुट गये।
महुआ और महुआ न्यूज के संस्थापक सम्पादक रहे अंशमान त्रिपाठी मूलत: यूपी में उन्नाव के रहने वाले थे, लेकिन बाद में उनका पूरा परिवार भोपाल में ही बस गया। उनके पिता प्रेमशंकर त्रिपाठी भोपाल के एक कालेज में प्रधानाचार्य रहे हैं। तीन भाइयों में सबसे बड़े अंशुमान त्रिपाठी के एक भाई बीबीसी, लंदन से काम करने के बाद अब दिल्ली की चैनल-दुनिया में अपनी जड़ें दोबारा जमाने में कोशिश कर रहे हैं। उनके पिता और उनकी मां प्रभा त्रिपाठी कुछ ही समय पूर्व अपने पुत्रों से मिलने दिल्ली आये थे।
बताते हैं कि आज दोपहर बाद उनकी हालत अचानक खराब हो गयी। इस पर उनके घरवाले उन्हें गाजियाबाद के वैशाली स्थित चंद्रलक्ष्मी नर्सिंग होम ले गये। बताते हैं कि श्री त्रिपाठी की मां के बायें मस्तिष्क में टेम्पोरेल इफेक्ट हुआ है। नर्सिंग होम के आईसीयू में भर्ती श्रीमती त्रिपाठी की हालत डॉक्टरों के मुताबिक अभी तक नाजुक है।





