पणजी। खुद को गोवा का पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत बताकर एक ठग ने कांग्रेस सांसद विजय दर्डा से 34 लाख रुपये ठग लिए। बाद में उसने कामत को भी फोन कर रुपये मांगे। पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विजय दर्डा की शिकायत पर पुणे पुलिस ने इस मामले में 18 अक्टूबर को मामला दर्ज किया। अपनी शिकायत में दर्डा ने कहा है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को कामत बताकर उन्हें फोन किया और उनसे 34 लाख रुपये मांगे। उस व्यक्ति ने कहा कि ये रुपये जेल में बंद हरियाणा के पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक गोपाल कांडा की मदद के लिए चाहिए, जो अपने एयरलाइंस की पूर्व कर्मचारी गीतिका शर्मा की आत्महत्या के मामले में जेल में हैं।






