पत्रिका, ग्वालियर से खबर है कि लोकेंद्र सिंह राजपूत ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे. लोकेंद्र ने अपनी नई पारी जागरण समूह के अखबार नईदुनिया के साथ ग्वालियर में ही शुरू की है. उन्हें यहां पर सीनियर सब एडिटर बनाया गया है. तेज तर्रार पत्रकारों में गिने जाने वाले लोकेंद्र पत्रिका को ग्वालियर के अलावा भोपाल में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. लोकेंद्र ने करियर की शुरुआत ग्वालियर में स्वदेश अखबार से की थी. इसके बाद वे दैनिक भास्कर चले गए थे.





