दैनिक जागरण, नोएडा में तैनात डीएनई बृजेश सिंह अब संस्थान से अलग होने जा रहे हैं. जागरण के तेजतर्रार पत्रकारों में गिने जाने वाले बृजेश सिंह का जाना जागरण के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है. वे जागरण में प्रथम पेज की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. उन्होंने प्रबंधन को इस्तीफे का नोटिस थमा दिया है. खबर है कि वे अमर उजाला से जुड़ने वाले हैं. बृजेश सिंह जागरण को काफी लम्बे समय से जुड़े हुए थे. वे दिल्ली में भी जागरण को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पिछले दिनों प्रबंधन ने उनका तबादला कानपुर के लिए कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने वहां ज्वाइन करने की बजाय संस्थान को ही अलविदा कहने का मन बना लिया.





