Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

टीओआई ने खोली गड़करी की पोल : पूछा कहां से मिल रहे हैं कंपनी को पैसे?

नई दिल्ली: बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी बार फिर विवादों में घिर गए हैं। प्रतिष्ठित अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर ने गडकरी द्वारा नियंत्रित कंपनी पूर्ति पॉवर एंड सुगर लिमिटेड को मिलने वाले फंड को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। खबर के मुताबिक जांच में सामने आया है कि निर्माण क्षेत्र की कंपनी आइडियल रोड बिल्डर्स यानी आईआरबी ग्रुप ने पूर्ति कंपनी को कर्ज देने के साथ-साथ उसमें निवेश भी किया। आईआरबी को वर्ष 1995 से 1999 के बीच में कई कॉनट्रैक्ट मिले थे जब गडकरी महाराष्ट्र में पीडब्ल्यूडी मंत्री थे।

आईआरबी ग्रुप के अलावा पूर्ति में अन्य महत्वपूर्ण शेयर होल्डर्स में है 16 कंपनियों का ग्रुप। छपी खबर के मुताबिक कंपनियां जिन पतों पर रजिस्टर्ड हैं उनका अता-पता ही नहीं है। इतना ही नहीं ये कंपनियां गडकरी के करीबी सहयोगियों द्वारा नियंत्रित हैं। आईआरबी कंपनी और उसके प्रमोटर डीपी म्हेस्कर ने पूर्ति के 68.4 लाख शेयर सब्स्क्राइब किए। आईआरबी की एक कंपनी ग्लोबल सेफ्टी विजन ने गडकरी की कंपनी को 164 करोड़ रुपए का कर्ज दिया। पूर्ति के सात प्रमोटर्स में से एक गडकरी के पास 3,100 रूपए मूल्य के 310 शेयर हैं।
 
ग्लोबल से लोन उस साल दिए गए जब पूर्ति का टर्नोवर 145 करोड़ रूपए था तथा कंपनी को 48.94 करोड़ रूपए का घाटा हुआ था। ग्लोबल ने अपने निदेशक गणेश गदरे को पदेन निदेशक के तौर पर नियुक्त किया। इन आरोपों के बीच गडकरी ने किसी भी प्रकार का गलत काम होने से इनकार किया है। गडकर ने कहा है कि मैं किसी भी प्रकार की जांच का सामना करने को तैयार हूं। दूसरी तरफ पूर्ति पॉवर एंव सुगर लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर सुधीर दिवे ने कंपनी की फंडिग में किसी गड़बड़झाले के होने से इंकार किया है। (जी)
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...