Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

किसे पता था ऐसे रुलाकर कर चले जाएंगे हंसाने वाले जसपाल भट्टी

 

मशहूर कामेडियन जसपाल भट्टी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उनका बेटा जसराज भट्टी और सुरीली गौतम घायल हुए हैं। वह अपनी नई फिल्म पावर कट की प्रमोशन के सिलसिले में बठिडा से जलंधर जा रहे थे। शाहकोट के पास उनकी कार पेड़ से जा भिड़ी। जबरदस्त टक्कर में भट्टी की मौत हो गई। घटना बुधवार और गुरुवार बीच रात की है। जानकारी के मुताबिक जसपाल भट्टी के बेटे जसराज और एक पीआरओ की हालत गंभीर है जबकि सुरीली गौतम को मामूली चोटे आई हैं। हादसे की खबर से हर तरह सन्नाटा छाया हुआ है। 

 

मशहूर कामेडियन जसपाल भट्टी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उनका बेटा जसराज भट्टी और सुरीली गौतम घायल हुए हैं। वह अपनी नई फिल्म पावर कट की प्रमोशन के सिलसिले में बठिडा से जलंधर जा रहे थे। शाहकोट के पास उनकी कार पेड़ से जा भिड़ी। जबरदस्त टक्कर में भट्टी की मौत हो गई। घटना बुधवार और गुरुवार बीच रात की है। जानकारी के मुताबिक जसपाल भट्टी के बेटे जसराज और एक पीआरओ की हालत गंभीर है जबकि सुरीली गौतम को मामूली चोटे आई हैं। हादसे की खबर से हर तरह सन्नाटा छाया हुआ है। 
 
जसपाल भट्टी चंडीगढ़ के सेक्टर-19 के रहने वाले थे। उनका जन्म 3 मार्च 1955 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। वह पंजाब इंजीनियरिंग कालेज के इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे। कुछ समय तक नौकरी के बाद उन्होंने चंडीगढ़ से प्रकाशित द ट्रिब्यून में कार्टूनिस्ट के तौर पर भी काम किया। उसके बाद उन्होंने दूरदर्शन में अपना भाग्य आजमाया। 1980 और 1990 के दशक में उन्होंने अपने शो उल्टा-पुल्टा के जरिए मकबूलियत पाई। उन्होंने कोई दो दर्जन हिदी और पंजाबी फिल्मों में भी काम किया। पंजाबी फिल्मों में मेहर मित्तल के बाद वे सबसे बड़े हास्य कलाकार के तौर पर स्थापित हुए। उनके मशहूर टीवी शो में उल्टा-पुल्टा, फ्लाप शो, फुल टेंशन, थेंक यू जीजा जी, हाय जिंदगी-बाय जिंदगी प्रमुख है। 
 
उन्होंने वर्ष 1999 में पहली फिल्म काला साम्राज्य में काम किया। उसके बाद से हिंदी फिल्मों में भी वे पसंद किए जाने  लगे थे। उसके बाद जानम समझा करो, आ अब लौट चलें, माहौल ठीक है, कारतूस, वो बेवफा, खौफ, हमारा दिल आपके पास है, यह जलवा, शक्ति द पावर, कोई मेरे दिलसे पूछे, जानी दुश्मन, एक अनोखी कहानी, तुझे मेरी कसम, कुछ न कहो, नालायक, मेरा दिल ले के देखो, फांस, एक, चक दे फट्टे, हम तुम शबाना, मौसम और पावर कट। पावर कट उनकी नई फिल्म है जो शुक्रवार 26 दिसंबर को रिलीज होनी थी। इसी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में वे पंजाब के दौरे पर थे। तीन दिन पहले उन्होंने इसी फिल्म का प्रमोशन चंडीगढ़ में भी किया था। 
 
उनकी शादी 24 मार्च 1985 को सविता भट्टी से हुई थी। सविता भट्टी भी अभिनय का शौक रखती थी। फ्लाप शो के सभी सीरियलों में उनकी प्रमुख भूमिका थी। जसपाल भट्टी के बेटा जसराज और बेटी राबिया है। जसराज भी अभिनय क्षेत्र से जुड़े है। जसपाल भट्टी ने एक्टिंग स्कूल भी खोल रखा है। जहां से प्रशिक्षण लेकर लोगों ने पंजाबी और हिंदी अभिनय में अपना स्थान बनाया है। जसपाल भट्टी का नानसैंस क्लब भी है जो सामयिक मुद्दों पर नए रूप और तेवर के तौर पर समय-समय पर आता है। महंगाई, भ्रष्टाचार या आम आदमी से जुड़े मुद्दों को क्लब शिद्दत से उठाता रहा है। 
 
जयश्री राठौड़ की रिपोर्ट. 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...