Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

मासिक पत्रिका ‘क्रास फायर’ रांची से लोकार्पित

नवरात्र के मौके पर झारखण्ड में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक गतिविधियों पर आधारित मासिक पत्रिका 'क्रॉस फायर' का प्रकाशन शुरू हो गया। झारखण्ड की राजधानी रांची के इटीआई प्रेक्षागृह में मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, झारखण्ड विधानसभा के अध्यक्ष सीपी सिंह, पूर्व मंत्री रविन्द्र रॉय, वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह, देश लाइव न्यूज़ चैनल के मधुरशील, मौर्य न्यूज़ के झारखण्ड हेड मनोज श्रीवास्तव, क्रॉस फायर के संपादक राकेश सिन्हा ने संयुक्त रूप से पत्रिका का लोकार्पण किया। इसी मौके पर देश लाइव न्यूज़ चैनल की री-लांचिंग की गयी।

मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पत्रिका को न्यूज के मामले में क्रॉस फायर की जगह टारगेटेड फायर करना होगा। आज का युग व्यावसायिक है, इसलिए पत्रिका को चलाना चुनौती से भरा होगा। मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि जनता को वास्तविकता का पता रहता है, इसलिए समाचार के माध्यम से वे चीजें ही जानी चाहिए, जो वास्तविक हों। लोकतंत्र में मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान है। प्रिंट मीडिया का कोई विकल्प नहीं है। विभिन्‍न चैनलों पर समाचार देखने के बावजूद सुबह अखबार पढ़ ने की आदत है। मीडिया में भी तकनीकी विकास हुआ है। हरिनारायण सिंह ने कहा कि विज्ञापन के मामले में सरकार को छोटे एवं मंझोले पत्र-पत्रिकाओं पर भी ध्यान देना चाहिए। मधुरशील ने देश लाइव एवं राकेश सिन्हा ने क्रॉस फायर के उद्देश्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार मधुकर, दिलीप तेतरवे, राजीव रंजन, नरेश सुमन, सुरेन्द्र सिन्हा आदि उपस्थित थे।
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...