Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

बिग बॉस के घर में घुसकर 28 अक्‍टूबर को असीम को निकाल देंगे रामदास अठावले!

: आरपीआई नेता ने दी धमकी : सेव योर वायस के सदस्‍यों ने लगाई सुरक्षा की गुहार : देशद्रोह के गलत आरोपों पर जेल जा चुके कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी को एक राजनैतिक दल को ओर से बिग-बास के घर से बाहर निकालने की धमकी दी जा रही है. आरपीआई के नेता रामदास अठावले ने धमकी दी है कि "त्रिवेदी को उस घर से 28 अक्तूबर तक निकाल दिया जाए वर्ना हम ‘‘बिग बॉस’’ के घर में घुस जाएंगे और उसे वहां से निकाल देंगे". असीम एक समाजसेवी कार्टूनिस्ट हैं जो कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई के लिए सारी दुनिया में जाने जाते हैं. हम सेव योर वॉयस के को-फाउंडर और कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी की अभिव्यक्ति की आजादी पर किये जा रहे इस हमले का विरोध करते हैं. साथ ही हमारी महाराष्ट्र सरकार से भी अपील करते हैं कि वह लोनावला स्थित बिग-बास के घर पर असीम की सुरक्षा सुनिश्चित करे.

कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी को इससे पहले भी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिये परेशान किया जा चुका है. महाराष्ट्र हाईकोर्ट ने पुलिस द्वारा असीम पर देश-द्रोह का मुकदमा लगाए जाने और उन्हे गिरफ्तार करने के लिये सरकार को लताड़ भी लगाई थी. इससे पहले कुछ आपराधिक तत्वों द्वारा असीम को धमकी भरे फोन भी किये गये थे और कहा गया था कि असीम को महाराष्ट्र आने पर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. दुनिया के सबसे बड़े डेमोक्रेटिक देश में इस तरह की धमकियों को न सिर्फ देश और उसके संवैधानिक मूल्यों का अपमान माना जाना चाहिये बल्कि किसी कलाकार की कला को दबाने की अनुचित और शर्मनाक सेंसरशिप के तौर पर भी देखा जाना चाहिये. 
 
असीम का व्यवहार बिग-बास के घर में भी बेहद सराहनीय रहा है और वहां रह रहे सभी कंटेस्टेंट असीम का सम्मान करते हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और कमेंट्रेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने तो असीम को 24 कैरेट खरा सोना तक कह दिया. पिछले 18 दिनों में असीम ने रियलिटी शो में कोई ऐसा कार्य नहीं किया है जिससे राष्ट्र या किसी विशेष बिरादरी का अपमान होता हो. असीम ने बिग-बास के मंच को अपने आन्दोलन को जनता तक पहुचाने के लिये ही इस्तेमाल किया है. बिग-बास के घर में जाने से पहले ही असीम ने यह स्पष्ट कर दिया था कि वे मनोरंजन करने के इरादे से नहीं बल्कि लोगों के बीच भष्टाचार के खिलाफ एक अलख जगाने के लिये बिग-बास हाउस जा रहे हैं.
 
असीम त्रिवेदी सेंसरशिप के खिलाफ लड़ाई लड़ रही ‘सेव योर वाइस’ के को-फाउंडर और सक्रिय सदस्य भी हैं और इसलिये महाराष्ट्र के राजनैतिक दल रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया द्वारा कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी की अभिव्यक्ति पर किये गए इस हमले की भरसक निन्दा करती है. साथ ही हम गृह मंत्रालय से इस दल के खिलाफ कार्यवाही करने की भी अपील करते हैं.
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...