Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

कोटेदार से अवैध धन उगाही करते तीन पत्रकार फंसे, जेल भेजे गए

 

कासगंज। ढोलना क्षेत्र के ग्राम वाहिदपुर में राशन विक्रेता को धमकाकर पांच हजार रुपए की रकम वसूलने वाले तीन पत्रकारों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनसे अवैध वसूली की रकम भी बरामद की है। तीनों ही पत्रकार आगरा से प्रकाशित प्रमुख समाचार पत्रों से जुडे हुए है। एसपी महेश चंद्र मिश्रा के निर्देश पर एसओ सहसवीर सिंह यादव ने आरोपी पत्रकारों को गंभीर धाराओं में जेल भेजा हैं। 

 

कासगंज। ढोलना क्षेत्र के ग्राम वाहिदपुर में राशन विक्रेता को धमकाकर पांच हजार रुपए की रकम वसूलने वाले तीन पत्रकारों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनसे अवैध वसूली की रकम भी बरामद की है। तीनों ही पत्रकार आगरा से प्रकाशित प्रमुख समाचार पत्रों से जुडे हुए है। एसपी महेश चंद्र मिश्रा के निर्देश पर एसओ सहसवीर सिंह यादव ने आरोपी पत्रकारों को गंभीर धाराओं में जेल भेजा हैं। 
 
मंगलवार को पत्रकारों की न्यायालय में पेशी हुई है। बताया जाता है कि आगरा से प्रकाशित समाचार पत्र डीएलए का जिला इंचार्ज नीरज कौशिक पुत्र रामप्रकाश कौशिक, कल्पतरू एक्सप्रेस समाचार पत्र से जुडा धीरेंद्र यादव उर्फ मीतू यादव पुत्र अब्बल सिंह यादव एवं एवं कल्‍पतरू से ही जुड़ा सीतू उर्फ सिंटू ग्राम वाहिदपुर में राशन विक्रता कमल सिंह के यहां सोमवार को पहुंचे। उनलोगों ने राशन विक्रेता से बीस हजार रुपये की मांग की। राशन विक्रेता को डराया-धमकाया भी। किसी तरह ग्राम प्रधान के बीच में आने से बात पांच हजार रुपये पर तय हुई। राशन विक्रेता ने इन लोगों को अगले दिन पैसे देने के लिए बुलाया। 
 
इसके पहले राशन विक्रेता ने इसकी सूचना पुलिस को भी दे दी। पत्रकार राशन विक्रेता से पांच हजार रूपए ऐंठने के बाद जब चलने को हुए तभी ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया, पहले तो जमकर मारपीट की, इसके बाद फोन कर मौके पर पुलिस बुला ली, आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने जामा तलाशी में पांच हजार की नगदी पत्रकारों से बरामद की। इन पर आईपीसी की धारा 420, 384, 411 के अन्तर्गत मामला पंजीकृत किया है। पुलिस के मुताबिक डीएलए के पत्रकार नीरज कौशिक पर धोखाधडी कर चेक बाउंस के मामले में 138 एनआई एक्ट का मुकदमा अपर मुख्य न्यायिक मजिस्‍ट्रेट के यहां लंबित है। जबकि कल्पतरू एक्सप्रेस का पत्रकार अंतर्राज्‍यीय वाहन चोर गिरोह में सम्मलित रहा है। पुलिस को काफी दिनों से इनकी तलाश थी। आरोपी पत्रकारों की पैरवी के लिए पहुंचे पत्रकारों को एसपी महेश चंद्र मिश्रा ने खास तवज्जो नहीं दिया, जबकि अवैध उगाही जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त पत्रकारों को भी चेतावनी दी।
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...