Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

नेताओं ने सभा के दौरान दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ पर कई आरोप लगाते हुए अपशब्द कहे

यूपी के गाजीपुर जिले से खबर है कि एक नेता ने सभा के दौरान दैनिक जागरण गाजीपुर के जिला ब्‍यूरो चीफ पर पैसा लेकर गलत खबर छापने का आरोप लगाया और साथ ही ब्यूरो चीफ को अपशब्द भी कहे। इस नेता का कहना है कि गलत खबर से हम लोगों का लाखों का नुकसान हो रहा है। नेता ईंट भट्ठा संगठन के हैं। उन्होंने कहा कि हम लोग इस अखबार का जिले भर में बहिष्कार करेंगे। नेता महोदय ने दैनिक जागरण के जिला संवाददाता को भद्दी भद्दी गालियां दी और तमाम अपशब्द भी कहे। यह कारनामा करने वाले ईंट भट्ठा संगठन के नेताओं के नाम हैं रजनीकांत राय और लल्लन सिंह। रजनीकांत संगठन के जिला अध्यक्ष हैं जबकि लल्लन सिंह महामंत्री पद पर आसीन हैं।

गाजीपुर जिला मुख्यालय पर स्थित सरजू पाण्डेय पार्क में ईंट भट्ठा संगठन की ओर से खनन पर रोक लगाए जाने के विरोध में प्रदर्शन आयोजित था। कार्यक्रम समापन के समय ही अचानक जिलाध्यक्ष रजनीकांत राय दैनिक जागरण के जिला संवाददाता राजकमल राय को अपशब्द कहने लगे और आरोप लगाने लगे कि पिछले 20 दिनों से संगठन को लेकर दैनिक जागरण में आ रही भ्रामक खबरों से ईंट भट्ठा संचालक बुरी तरह प्रभावित हुए हैं और उनका लाखों का नुकसान हुआ है।

महामंत्री लल्लन सिंह ने आरोप लगाया कि राजकमल राय दैनिक जागरण अखबार को मोहरा बनाकर संगठन के विवादों में पार्टी बन रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि जिले भर में दैनिक जागरण का बहिष्कार किया जाएगा। इस सभा के दौरान दैनिक जागरण का कोई कर्मी मौके पर नहीं था। संगठन के पदाधिकारियों ने पूरे प्रकरण की जानकारी दैनिक जागरण के वाराणसी कार्यालय में उंचे पदों पर बैठे लोगों को भी दी है। बताया जाता है कि वहां से उन्हें जांच का आश्वासन भी मिला है। समूचा मामला अब जागरण वाराणसी के पाले में है। भट्ठा संगठन का कहना है कि वह परिणाम के बगैर नहीं मानेगा। 

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित. 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...