: तीन महीनों से नहीं मिली सैलरी : पूर्व केंद्रीय मंत्री मंतग सिंह का चैनल हमार टीवी तथा फोकस टीवी के दुर्दिन खतम नहीं हुए हैं. चैनल ऑफ एयर चल रहा है. पटना ऑफिस पर ताला लगा दिया गया है. कर्मचारियों को भी समझ में नहीं आ रहा है कि ऑफ एयर चैनल में वे काम क्यों कर रहे हैं और प्रबंधन देर सबेर पैसा क्यों दे रहा है. यहां भी कर्मचारियों का तीन महीने की सैलरी नहीं मिली है. दो महीने पहले काफी संख्या में हमार टीवी और फोकस टीवी के कर्मचारी इस्तीफा देकर चले गए थे.
पटना ऑफिस में कर्मचारियों को मात्र दो महीने की सैलरी देकर चैनल बंद कर दिया गया. यहां की जिम्मेदारी मतंग के भाई कमला सिंह संभालते थे. बताया जा रहा है कि मकान का किराया भी बाकी है. मालिक ने नोटिस भिजवाया है कि अगर उसका छह महीने का बकाया नहीं मिलता है तो वो कोर्ट, कचहरी और पुलिस की सेवा ले सकता है. दोनों चैनल कई महीने से ऑफ एयर चल रहे हैं. इसके बाद भी चैनल को चलाए जाने के झूठे आश्वासन दिए जा रहे हैं. कर्मचारी भी इसी उम्मीद में हमार टीवी और फोकस टीवी में काम कर रहे हैं.
पिछले दिनों सैलरी के लेट लतीफी से परेशान कर्मचारी हड़ताल पर गए थे. सैलरी मिलने के आश्वासन के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था. कंपनी ने अपने किसी भी कर्मचारी को पीएफ का पैसा नहीं दिया है. कर्मचारी इसके लिए भी कोर्ट कचहरी का चक्कर लगाने की तैयारी कर रहे हैं. दोनों चैनलों में अब गिने चुके कर्मचारी रह गए हैं. बताया जा रहा है कि नोएडा स्थित चैनल कार्यालय में सियापा छाया रहता है. बैंक ने भी कर्ज के लिए कंपनी को नोटिस जारी किया था. फिलहाल यहां काम कर रहे कर्मचारी सैलरी ना आने से परेशान हैं. कुछ नए ठिकाने तलाश रहे हैं.