Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

मराठी भाषी हो चुके चैनल टीवी9 के हिंदी पत्रकार अश्‍वनी शर्मा का पत्र

महाराष्‍ट्र से संचालित टीवी9 हिंदी न्‍यूज चैनल को अब मराठी भाषी बना दिया गया है. अब इस चैनल पर मराठी भाषा में ही खबरों का संचा‍लन किया जाएगा. प्रबंधन ने यह निर्णय किस कारण से लिया है ये पता नहीं चला है. इसके चलते तमाम हिंदी भाषी पत्रकार भी प्रभावित हुए हैं. उसमें से एक हैं अश्विनी शर्मा. 

महाराष्‍ट्र से संचालित टीवी9 हिंदी न्‍यूज चैनल को अब मराठी भाषी बना दिया गया है. अब इस चैनल पर मराठी भाषा में ही खबरों का संचा‍लन किया जाएगा. प्रबंधन ने यह निर्णय किस कारण से लिया है ये पता नहीं चला है. इसके चलते तमाम हिंदी भाषी पत्रकार भी प्रभावित हुए हैं. उसमें से एक हैं अश्विनी शर्मा. 

 
अश्विनी शर्मा लगातार चार सालों से टीवी9 हिंदी के साथ जुड़े हुए थे तथा चैनल पर क्राइम शो की एंकरिंग करते थे. अब मराठी भाषा में चैनल को बदल दिए जाने के बाद अश्विनी का भी नाता इस बुलेटिन से समाप्‍त हो गया है. अब उनकी जगह इस क्राइम शो की एंकरिंग मराठी भाषी एंकर करने लगा है. इन सब स्थितियों में भावुक अश्विनी शर्मा ने अपने फेसबुक वाल पर एक अपने दोस्‍तो, शुभचिंतकों के नाम एक पत्र लिखा है, जिसे साभार लेकर यहां प्रकाशित किया जा रहा है. 


दोस्तों, 31 अक्टूबर को मैंने टीवी9 के क्राइम वॉच शो को आखिरी बार हिंदी भाषा में पेश किया…1 नवंबर से टीवी9 महाराष्ट्र मराठी भाषा में हो जाने की वजह से क्राइम वॉच शो का प्रसारण भी अब मराठी में हो गया है और अब इसका एंकर भी मेरी जगह मराठी शख्स है… 9 जनवरी 2009 से लेकर अब तक लगभग चार सालों तक चले टीवी9 के इस सबसे लंबे चले शो को मैंने पूरी ईमानदारी और बिना किसी भय के पेश किया.. इस दौरान मैंने अपराध की तकरीबन पांच हज़ार स्क्रिप्ट लिखी.. और शो को सदा टीआरपी की लड़ाई में रखने की भी कोशिश की.. वैसे काफी हद तक मुझे कामयाबी भी मिली.. अक्‍सर मुझे चैनल हेड की तरफ से बताया गया कि आपका शो अच्छा चल रहा है लगातार टीआरपी में बना हुआ है.. जब भी ऐसी चर्चा होती मुझे खुशी होती.. मेरा बनाया "चोर पुलिस मौसेरे भाई" शो भी लोगों को पंसद आया… हालांकि इस दौरान एडिटोरियल स्तर पर बदलाव भी होते रहे… चैनल हेड भी बदले लेकिन हर किसी का मुझे सहयोग मिलता रहा… मैं दिल से चंद्र मोहन पोपाला, अजीत शाही और श्रीनिवास रेड्डी के साथ रवि प्रकाश जी का शुक्रिया अदा करता हूं जो सदा मेरा मार्ग दर्शन करते रहे.. आखिर में यही कहना चाहूंगा कि आम इंसान की तरह मैं भी भावुक हो रहा हूं ..लेकिन ये सब तो पत्रकारों की ज़िंदगी में चलता रहता है.

आपका

 
अश्विनी शर्मा
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...