: रिपोर्टर, कैमरामैन तथा कार चालक के खिलाफ दर्ज किया साजिश रचने का मामला : पूरे देश में पत्रकारों का पुलिसिया उत्पीड़न जारी है. मुंबई में टीवी9 के तीन लोगों को पुलिस ने षणयंत्र रचने के आरोप में मामला दर्ज किया है. मामला कलर्स चैनल के ऑफिस पर हुई पत्थरबाजी से जुड़ा हुआ है. गुरुवार को आरपीआई के कार्यकर्ता कलर्स चैनल पर प्रसारित बिग बॉस कार्यक्रम से विवादित कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी को बाहर निकालने की मांग को लेकर चैनल के कार्यालय पर हमला किया था. इसमें किसी को चोट नहीं आई थी. हमलावर कार्यालय पर पत्थर फेंकने के बाद भाग खड़े हुए थे.





