Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

प्रदीप श्रीवास्‍तव ने शुरू की दिव्‍यता पब्लिकेशन, लांच करेंगे मैगजीन

 

दिव्यता पब्लिकेशन, लखनऊ समसामयिक मुद्दों पर आधारित एक मासिक पत्रिका जल्द ही शुरू करने जा रहा है। इस पब्लिकेशन की शुरुआत वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप श्रीवास्तव ने की है। प्रदीप श्रीवास्तव ने इस इस बाबत बताया कि हम लोग सबसे पहले समसामयिक मुद्दों पर आधारित मैगजीन प्रकाशित की जाएगी उसके बाद टुरिज्म परहिंदी में एक और मैगजीन की शुरुआत की जायेगी। साथ ही उन्होंने बताया कि जल्द ही लखनऊ से एक साप्ताहिक अखबार के प्रकाशन की योजना पर भी काम चल रहा है।

 

दिव्यता पब्लिकेशन, लखनऊ समसामयिक मुद्दों पर आधारित एक मासिक पत्रिका जल्द ही शुरू करने जा रहा है। इस पब्लिकेशन की शुरुआत वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप श्रीवास्तव ने की है। प्रदीप श्रीवास्तव ने इस इस बाबत बताया कि हम लोग सबसे पहले समसामयिक मुद्दों पर आधारित मैगजीन प्रकाशित की जाएगी उसके बाद टुरिज्म परहिंदी में एक और मैगजीन की शुरुआत की जायेगी। साथ ही उन्होंने बताया कि जल्द ही लखनऊ से एक साप्ताहिक अखबार के प्रकाशन की योजना पर भी काम चल रहा है।
 
मैगजीन के कंटेंट के बारे में प्रदीप श्रीवास्तव का कहना है कि हम लोग इस मैगजीन में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समसामयिक मुद्दों को समेटते हुए अपने पाठकों की पसंद का कंटेंट उपलब्ध करायेंगे। इस मैगजीन में न्यूज फीचर्स के अलावा, कहानियां, कविताएं, लेख, धर्म, संस्कृति और टूरिज्म से जुड़ा कंटेंट होगा। यह मैगजीन घरेलू महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को फोकस करते हुए शुरू की जायेगी तो हमारी पूरी कोशिश होगी कि हम उनके पसंद का सारा कंटेंट इस मैगजीन में उपलब्ध करा सकें।
 
अभी लखनऊ में करीब 8900 पब्लिकेशन प्रकाशित हो रहे हैं जिसमें दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक, मासिक और त्रैमासिक शामिल हैं। इस भीड़ में अपने आप को बाकी सब से अलग कैसे रख पाएंगे इस बाबत प्रदीप श्रीवास्तव का कहना था कि इस भीड़ चलना थोड़ा मुश्किल जरूर है लेकिन असंभव कुछ भी नहीं है। हम लोगों की कोशिश होगी कि हम लोग पाठकों की हर एक जरूरतों को ध्यान रख सकें। और उन्हें उनके पसंद के कंटेंट का फुल पैकेज उन्हें दे सकें।
 
80 कलर पेज की इस मैगजीन की कीमत 20 रूपये रखी गई है। इस माध्यम से हिंदी प्रदेश सहित लगभग पूरे देशभर को कवर करने की कोशिश की जायेगी। आगे की योजनाओं के बारे में प्रदीप श्रीवास्तव का कहना था कि हम लोगो साप्ताहिक हिंदी अखबार और एक मासिक हिंदी टुरिज्म पत्रिका लॉन्च करेंगे। क्योंकि अंग्रेजी में तो बहुत सारी टुरिज्म पर पत्रिकाएं प्रकाशित हो रही हैं लेकिन हिंदी में इनकी संख्या न के बराबर है। श्री श्रीवास्तव का कहना था कि पर्यटन करने वालों में हिंदी भाषियों की काफी संख्या होती है, लेकिन उन्हें देश विदेश के पर्यटन स्थलों के बारे समुचित जानकारी नहीं मिल पति है| इसलिए इस गेप को कम करने की कोशिश हमारा ग्रुप करेगा।
 
अगर कोई समसामयिक मुद्दों पर आधारित लेख, कहानियां, कविताएं या यात्रां वृतांत भेजना चाहते हैं तो वो[email protected] पर भेज सकते हैं। मूलतः फैजाबाद के रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप श्रीवास्तव करीब तीन दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं व ‘आज’, जन्संदेश, देवगिरी समाचार, स्वतंत्र वार्ता, अमरावती से प्रकाशित दैनिक प्रतिदिन अख़बार सहित अन्य संस्थानों में कई वरिष्ठ पदों पर रह चुके हैं। अब वह अपना प्रकाशन शुरू कर रहे हैं।
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...