हरियाणा पुलिस ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एवं हरियाणा बीज निगम के प्रबन्ध निदेशक श्री अशोक खेमका को उनके कार्यालय के टेलीफोन पर धमकी देने के आरोपी उमेद सिंह को जुर्म कबूलने के आधार पर गिरफ्तार किया तथा आज उसे पंचकूला के न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अतुल मारिया की अदालत में पेश किया। जहां से उसे मंगलवार तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए गए हैं।
आरोपी उमेद सिंह द्वारा 30 अक्तूबर को धमकी मिलने के आधार पर हरियाणा बीज विकास निगम के मुख्य प्रबंधक श्री केआर शर्मा ने थाना सेक्टर 5 पंचकूला में लिखित शिकायत, जिसमें उमेद सिंह द्वारा इस्तमाल किय गये मोबाइल फोन नम्बर का उल्लेख भी था, दर्ज कराई। पंचकूला पुलिस ने उक्त मोबाइल नम्बर की लोकेशन के हिसाब से आरोपी को ढूंढ निकाला और मामले की पूछताछ के लिए आरोपी को गुडगांव से पंचकूला लाया गया। पुलिस ने अपना पक्ष रखते हुये अदालत से निवेदन किया कि आरोपी क्योंकि हरियाणा आवास बोर्ड का एक बर्खस्त कर्मचारी है, जिसको गत 2006 में अनियमितता बरतने के आरोप में तत्कालीन मुख्य प्रशासक श्री अशोक खेमका ने नौकरी से बर्खस्त कर दिया था, अतः इस बाबत पुलिस, हरियाणा हाउसिंग बोर्ड का आरोपी से सम्बधित रिकार्ड खगालना चाहती है।
जयश्री राठौड़ की रिपोर्ट.