दैनिक जागरण, कानपुर में वर्षों से जमे लोगों को इधर-उधर करने का काम शुरू कर दिया गया है. अब तक बिना परफार्मेंस के सिर्फ यस बॉस करके जमे लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. संपादक राघवेंद्र चड्ढा ने अब ऐसे लोगों को इधर उधर करके रिजल्ट देने वाले लोगों को जिम्मेदारियां देनी शुरू कर दी हैं. इसी क्रम में खबर है कि कानपुर में डेस्क पर तैनात रजत पाण्डेय को उन्नाव भेजा गया है. वे उन्नाव के ब्यूरोचीफ बनाए गए हैं. उन्हें राजेश शुक्ला के स्थान पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है. राजेश शुक्ला को प्रबंधन ने मैनेजर बना दिया है.
दूसरी खबर अमर उजाला, हरदोई से है. अमर उजाला सेकेंड इंचार्ज के रूप में काम कर रहे पंकज मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपनी नई पारी हरदोई में ही दैनिक जागरण के साथ शुरू की है. उन्हें स्टाफ रिपोर्टर बनाया गया है. पंकज मिश्रा का इस्तीफा अमर उजाला के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. वे पिछले छह सालों से अमर उजाला को अपनी सेवा दे रहे थे. बताया जा रहा है कि यह सारी कवायत अखबार को और तेवर देने के लिए किया जा रहा है.
इधर, अमर उजाला, फतेहपुर का ब्यूरोचीफ विनय सिंह को बनाया गया है. विनय काम्पैक्ट, कानपुर में कार्यरत थे. उन्हें अवधेश दुबे की जगह यह जिम्मेदारी सौंपी गई है. जिनका तबादला मुरादाबाद के लिए कर दिया गया था. उसके बाद से ही फतेहपुर ब्यूरोचीफ की कुर्सी खाली चल रही थी.