Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

झांसी में पत्रकार को पीटने वाले न्‍यूज24 के रिपोर्टर के खिलाफ मामला दर्ज

झांसी। न्यूज 24 के रिपोर्टर असद खान के खिलाफ एक बार फिर मामला दर्ज हुआ है. तीन दिन पहले असद खान, अपने साथी तथाकथित पत्रकार तौसीफ कुरैशी के साथ मिलकर झांसी में हमवतन समाचार पत्र के पत्रकार तारिक इकबाल को इलाईट चौराहे पर जमकर पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तारिक की गलती बस इतनी थी कि उन्‍होंने स्क्रिप्‍ट नहीं लिखी। इस पूरे मामले में नवाबाद पुलिस ने असद खान समेत फर्जी पत्रकार तौसीफ कुरैशी के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है। असद पर इसके पहले भी कई मामले दर्ज हैं। 

बताया जा रहा है कि मारपीट का यह मामला स्क्रिप्‍ट लिखने को लेकर हुआ। असद खान को कम्‍प्‍यूटर चलाना नहीं आता है। अपने दबंगई के दम पर वह दूसरे पत्रकारों से ही स्क्रिप्‍ट लिखवाकर न्‍यूज 24 को भेजता है। दबंगई के दम पर ही वीडियो भी लेता है। बीते दिन स्क्रिप्‍ट को लेकर ही असद ने तारिक इकबाल की पिटाई कर दी। बाद में पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले गई। तारिक की शिकायत पर पुलिस ने असद और उसके साथी तौसीफ के खिलाफ 323, 504, 506, 147, 247 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। असद की शिकायत लखनऊ ब्‍यूरो में भी की गई है। तारिक ने बताया कि इसके पहले भी ये लोग इस तरह की हरकत करते रहे हैं। इस संदर्भ में तमाम कोशिश के बाद भी असद का पक्ष सामने नहीं आ सका।  
 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...