क्या सही खबर लिखने पर भी किसी की कुर्सी जा सकती है. पर ऐसा भी होता है. अगर मामला सोनिया-राहुल से जुड़ा हुआ हो और अखबार किसी कांग्रेसी नेता का हो. यह हुआ है हरियाणा के कांग्रेसी विधायक विनोद शर्मा के अखबार आज समाज में. आज समाज, अंबाला के स्थानीय संपादक संजीव शुक्ला को सिर्फ इसलिए कुर्सी से हाथ धोना पड़ा कि उन्होंने सुब्रमणयम स्वामी के सोनिया और राहुल के ऊपर लगाए गए आरोपों को प्रमुखता से प्रकाशित किया. जबकि दूसरे अखबार इस खबर को छापने में अपने हाथ खड़े कर दिए.
अब संजीव ने तो अपनी पत्रकारिता की जिम्मेदारियों का निर्वहन किया, पर यही इनपर भारी पड़ गया. इनको स्थानीय संपादक की कुर्सी से हटना पड़ा तथा इनकी जगह बलवंत तक्षक को स्थानीय संपादक की जिम्मेदारी दी गई. अब आप भी देखिए वे खबर जिसने संजीव शुक्ला की कुर्सी छीन ली. इसके बाद दूसरे दिन अखबार ने लगभग खंडन के तरीके से दूसरी खबर प्रकाशित करने के अपनी गलती सुधारने की कोशिश की. आप भी देखिए दोनों खबरें.

इसी खबर ने छीन ली कुर्सी






