न्यूज24 को बड़ा झटका लगा है. इसके नेशनल ब्यूरो से इस्तीफा देकर चार पत्रकारों ने नेशन टुडे के नेशनल ब्यूरो में ज्वाइन कर लिया है. पिछले तीन सालों से न्यूज24 को सेवा दे रहे अमितेश ने नेशन टुडे में प्रिंसिपल करेस्पांडेंट के पद पर ज्वाइन किया है. वे पिछले आठ सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय है. अमितेश आजाद न्यूज, सिटी चैनल और आंखों देखी को भी अपनी सेवा दे चुके हैं.
मनीष कुमार भी न्यूज24 से इस्तीफा देकर नेशन टुडे पहुंचे हैं. उन्हें यहां स्पेशल करेस्पांडेंट बनाया गया है. मनीष पिछले आठ सालों से बीएजी और न्यूज24 के साथ जुड़े हुए थे. अमित कुमार भी न्यूज24 से नेशन टुडे के नेशनल ब्यूरो में प्रिंसिपल करेस्पांडेंट के पद पर ज्वाइन किया है. वे लाइव इंडिया, इंडिया न्यूज एवं सहारा समय को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इन लोगों के साथ प्रभाकर मिश्रा भी न्यूज24 छोड़कर नेशन टुडे पहुंच गए हैं. उन्हें भी स्पेशल करेस्पांडेंट बनाया गया है. प्रभाकर इंडिया न्यूज, ए2जेड और ईटीवी को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.