आईटीवी नेटवर्क यानी इंडिया न्यूज अब गुजरात में अपने पांव फैलाने की तैयारी पूरी कर ली है. लगातार समझौता तथा अधिग्रहण कर रहा इंडिया न्यूज समूह ने गुजरात में अपने पांव को फैलाने के लिए गुजरात समाचार के साथ समझौता किया है, जिसके बाद इंडिया न्यूज गुजरात लांच होने का रास्ता साफ हो गया है. यह इंडिया न्यूज का सांतवां चैनल होगा.
इससे पहले समूह इंडिया न्यूज एमपी-सीजी लांच करने की तैयारियों में जुटा हुआ है. प्रबंधन इस चैनल को 10 नवम्बर को लांच करने जा रहा है. गौरतलब है कि गुजरात में इन दिनों चुनावों की सरगर्मियां हैं इसलिए प्रबंधन चुनाव से पहले इस चैनल को लांच करने की रणनीति तैयार कर रहा है. यूपी तथा बिहार के चैनल को भी इंडिया न्यूज प्रबंधन ने चुनावों के दौरान ही लांच किया था.
हालांकि आईटीवी समूह अपने चैनलों की संख्या तो लगातार बढ़ाता जा रहा है लेकिन इस समूह के पास अपने स्ट्रिंगरों, रिपोर्टरों को देने के लिए पैसा नहीं है. इस समूह से जुड़े तमाम स्ट्रिंगरों को पिछले कई महीनों से वे बिना पैसे के काम करने को मजबूर हैं. कई तो भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं. प्रबंधन से लगातार गुहार करने के बाद भी पैसे अब तक नहीं मिले हैं. कई स्ट्रिंगरों ने तो जान देने तक की धमकी भी दी है.