रजत शर्मा और विनोद कापड़ी वाले इंडिया टीवी की महिला रिपोर्टर भूमिका शर्मा तथा एबीपी न्यूज के रिपोर्टर प्रदीप श्रीवास्तव के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मामला पुलिस में दर्ज होने के बाद न्यू मीडिया पर इसको लेकर बहस शुरू हो गई है. तमाम लोग अपने अपने वाल को अपडेट कर रहे हैं. पत्रकारिता के गिरते स्तर की बातें हो रही हैं. सवाल भी उठ रहे हैं कि आखिर क्या कारण है कि अब पत्रकार ब्लैकमेलिंग पर उतर आए हैं. इसी तरह तेजतर्रार पत्रकार दिलनवाज पाशा ने भी कुछ सवाल अपने फेसबुक पर उठाएं हैं. नीचे दिलनवाज का फेसबुक कमेंट.
Dilnawaz Pasha : क्या एसीपी अर्जुन अपनी तेज तर्रार रिपोर्टर भूमिका शर्मा और अपने सनसनी वाले भइया वरिष्ठ संवाददाता प्रदीव श्रीवास्तव से हमें सावधान करेंगे….?
Related News- इंडिया टीवी ब्लैकमेल






