Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

पढ़िए भास्कर बाबा के उपदेश : ‘खुशी’ के लिए पोर्न साइटें देखें महिलाएं

अभी पोर्न साइटों के विज्ञापन पर मचा हंगामा शांत भी नहीं हुआ है कि दैनिक भास्कर डॉट कॉम फिर अपनी अश्लील हरकतों से चर्चा में आ गया है। जयपुर की एक पाठक ने फोन करके बताया कि अब भास्कर डॉट कॉम ने न सिर्फ महिलाओं के पोर्न देखने की वकालत की है बल्कि उन्हें आचार्य रजनीश के उपदेशों की तरह बाक़ायदा सीख भी दी जा रही है कि पोर्न देख कर कैसे तनाव कम किया जा सकता है।

अभी पोर्न साइटों के विज्ञापन पर मचा हंगामा शांत भी नहीं हुआ है कि दैनिक भास्कर डॉट कॉम फिर अपनी अश्लील हरकतों से चर्चा में आ गया है। जयपुर की एक पाठक ने फोन करके बताया कि अब भास्कर डॉट कॉम ने न सिर्फ महिलाओं के पोर्न देखने की वकालत की है बल्कि उन्हें आचार्य रजनीश के उपदेशों की तरह बाक़ायदा सीख भी दी जा रही है कि पोर्न देख कर कैसे तनाव कम किया जा सकता है।

वेबसाइट के मुताबिक, "हो सकता है पोर्न फिल्में देखना आपको पसंद न हो, लेकिन यदि आप तनाव में हों और इससे राहत पाना चाहतीं हैं, तो पोर्न देखने का आइडिया बुरा नहीं है। इससे आप तनावरहित हो जाएंगी। यदि ऑफिस में दिन बुरा बीता हो या फिर ब्वॉयफ्रेंड के साथ झगड़ा हुआ हो, तो पोर्न देखने का आइडिया आजमा कर आप पछताइएगा नहीं।"
पढ़ने में न आ रहा हो तो तस्वीर पर क्लिक कर दें…


वेबसाइट ने उत्तेजक तस्वीरों के साथ छपे इस फ़ीचर में आगे लिखा है, "पोर्न वीडियो से बेहतर और कोई साथी नहीं हो सकता। इसमें आप अपने फंतासी पार्टनर के साथ खूब मजे कर सकती हैं।"

अगर ये पेज किसी ख़बर के लिहाज़ से होता तो किसी मनोवैज्ञानिक या सर्वे रिपोर्ट का हवाला होता, लेकिन ये शुद्ध रूप से उपदेश की शैली में है। इतना ही नहीं, भास्कर डॉट कॉम ने तो पोर्न साइटों की वक़ालत में यहां तक लिख दिया है कि महिलाएं इन्हे 'एजुकेशनल टूल' की तरह देखें। अब भास्कर वाले किस-किस महिला को क्या-क्या सिखाना चाहते हैं या समाज को क्या संदेश देना चाहते हैं ये शायद वे ही तय करेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...