पिछले दिनों राजधानी दिल्ली में अंग्रेजी समाचार पत्र द हिन्दू के फीचर संपादक जिया उस सलाम की किताब "हाउस फुल" को रिलीज़ किया गुलज़ार साहेब और महेश भट्ट ने. इस अवसर पर अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा व वृत्तचित्र निर्माता उमेश अग्रवाल भी उपस्थित थे. ओम बुक्स इंटरनेशनल द्वारा रिलीज़ की गयी इस किताब में जिया साहेब ने भारतीय फिल्मों के गोल्डेन दशक कहे जाने वाले सन ५० व ६० का बहुत ही ख़ूबसूरती के साथ वर्णन किया है. उनकी यह किताब शुरू से आखिर तक पाठकों को बांधे रखेगी.






