Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

हिंदुस्तान अखबार की ये खबरें क्या विज्ञापन नहीं, क्या पेड न्यूज नहीं!

किसी शहर में अपनी फिल्म की प्रमोशन को आए सितारों की मीडिया कवरेज यों तो कोई खास बात नहीं। यह एक नियमित कवरेज होता है, सितारों के कद की हैसियत के अनुरूप उन्हें जगह मिलती है। लेकिन यह यानी मीडिया कवरेज खास तब हो जाता है या यों कहें कि कर दिया जाता है, जब उन सितारों के इस व्यवसायिक दौरे को ही शहर का कोई एक खास अखबार अपना दो चार पन्ना दिल खोल के दे देता है। वह भी सिर्फ इसलिए कि वे सितारे उस पत्र के कार्यालय पहुंच कर उसकी शोभा बढ़ाते हैं।

किसी शहर में अपनी फिल्म की प्रमोशन को आए सितारों की मीडिया कवरेज यों तो कोई खास बात नहीं। यह एक नियमित कवरेज होता है, सितारों के कद की हैसियत के अनुरूप उन्हें जगह मिलती है। लेकिन यह यानी मीडिया कवरेज खास तब हो जाता है या यों कहें कि कर दिया जाता है, जब उन सितारों के इस व्यवसायिक दौरे को ही शहर का कोई एक खास अखबार अपना दो चार पन्ना दिल खोल के दे देता है। वह भी सिर्फ इसलिए कि वे सितारे उस पत्र के कार्यालय पहुंच कर उसकी शोभा बढ़ाते हैं।

एवज में उस फिल्मी सितारा या उन सितारों को तस्वीरों और खबरों के मार्फत पत्र में दिल खोल के जगह दी जाती है। छत पे, गलियारे में भीड़ का अभिवादन करते, हाथ हिलाते, भीड़, कार्यालय की, बड़ी बड़ी कई तस्वीरें, कुछ पंक्तियां खबर – दो चार पन्ने तो भर ही दिए जाते हैं।

और उनकी फिल्म का प्रमोशन तो हो ही गया मुफ्त में। या कहें कि विज्ञापन कर दिया गया। सवाल यह उठता है कि तो क्या यह मीडिया कवरेज एक तरह से फिल्म का विज्ञापन नहीं हुआ? क्या यह पेड न्यूज नहीं?

या कि पेड न्यूज सिर्फ राजनीतिक मामलों में ही हो सकता है- ऐसा हम समझते हैं। या फिर पाठकों के हिस्से की खबरों के बदले इन अखबारों में से ये बेकार दो से चार पन्ने जनसंपर्क पत्रकारिता मानकर हमें उसे अनदेखा कर देना चाहिए? और अगर सचमुच ही इतनी जगह देने के लिए किसी खास अखबार को बदले में कुछ सहयोग राशि दी गई है तो इन खबरों को विज्ञापन कह कर नहीं छापा जाना चाहिए ? यहां शंका की गुंजाइश और बढ़ जाती है, जब शहर के अन्य पत्र सितारों के इस व्यवसायिक दौरे की कवरेज नियमित या मामूली तौर पर करते हैं।

दिलचस्प यह भी है कि शहर में अपने फिल्मों के प्रमोशन के लिए अक्सर विभिन्न सितारों का इस तरह का व्यवसायिक दौरा होता रहता है। और हर बार शहर के प्रमुख तीन- चार पत्रों में इनको ‘हाइजेक’ करने की होड़ मची रहती है। हर बार एक खास पत्र किसी सितारे के दौरे को ‘हाइजेक’ कर उसे दिल खोलकर कवरेज देते हैं। और यह सब होता है पाठकों के हिस्से की अन्य खबरों को मारकर। आखिर पाठक ऐसी विज्ञापनों के लिए ही तो सिर्फ कोई अखबार नहीं खरीदता!

लीना की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...