मेरठ से एक बुरी खबर है कि बेबाक और दबंग फोटोग्राफर मदन मौर्य को पैरालिसिस अटैक हो गया है. इसका सबसे ज्यादा असर उनकी आंखों पर पड़ा है जिससे उन्हें देखने में दिक्कत होने लगी. डाक्टरों के एक दल ने तत्काल उनका इलाज शुरू किया और अब उनकी स्थिति नियंत्रण में है.
अटैक उन्हें 18 अक्टूबर को पड़ा. पहले मदन मौर्य ने खुद इलाज कराना शुरू किया, जांच वगैरह कराई. पर जब स्थिति बिगड़ने लगी तो दैनिक जागरण प्रबंधन ने मदन मौर्य के इलाज के लिए
पहल की और डाक्टरों के एक दल को इलाज के लिए लगा दिया. इस कारण मदन की स्थिति में काफी सुधार है. अब वह बोल-बतियाने में समर्थ हो गए हैं.
मदन मौर्य लंबे समय से मीडिया के साथ बतौर फोटो जर्नलिस्ट जुड़े हुए हैं. दैनिक जागरण, मेरठ के साथ उनका नाता भी काफी पुराना है. मेरठ के सबसे साहसी और दबंग पत्रकार के रूप में मदन की ख्याति-कुख्याति है. मदन उन जगहों पर भी जाकर सैकड़ों बार फोटो खींच आए हैं जहां रिपोर्टिंग करने के लिए पत्रकार भी जाने से डरते रहे क्योंकि जान जाने का खतरा था. मदन को उनके तेवर के कारण मेरठ का हर मीडियाकर्मी, नेता, अफसर सम्मान देता है. उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना हर कोई कर रहा है.
मदन मौर्या के बारे में और ज्यादा जानने के लिए यहां क्लिक करें-





