Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

पत्रकारिता विश्‍वविद्यालय के छात्र-कर्मचारी में मारपीट का मामला दर्ज

रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 23 नवम्‍बर कर्मचारी और छात्र के बीच हुई मारपीट में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसमें दोनों पक्षों की ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें विवि के कुलसचिव की रिपोर्ट पर दो छात्रों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज व शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला टिकरापारा थाने में दर्ज किया गया है। वहीं पीएचडी के छात्र कमल ज्योति की रिपोर्ट पर अजाक थाने में शिकायत दर्ज कर जांच चल रही है।

रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 23 नवम्‍बर कर्मचारी और छात्र के बीच हुई मारपीट में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसमें दोनों पक्षों की ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें विवि के कुलसचिव की रिपोर्ट पर दो छात्रों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज व शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला टिकरापारा थाने में दर्ज किया गया है। वहीं पीएचडी के छात्र कमल ज्योति की रिपोर्ट पर अजाक थाने में शिकायत दर्ज कर जांच चल रही है।

गौरतलब है कि बुधवार की दोपहर बाद पीएचडी में अध्ययनरत छात्र कमल ज्योति व अन्य एक छात्र जितेन्द्र सोनकर सूचना के अधिकार के तहत किसी जानकारी को प्राप्त करने कुलसचिव कार्यालय पहुंचे थे। जहां कुलसचिव के निजी सचिव कमल मरकाम, कर्मचारी भुनेश्वर चौधरी व कार्यालय सहायक भागवत नायक काम कर रहे थे। इसमें कर्मचारी नायक ने छात्रों से कहा कि वह कम्प्यूटर में काम कर रहे हैं, जिसे पूरा करने के बाद आवेदन को स्वीकार करेंगे। छात्र उनसे आवेदन रिसीव करने को कहने लगे। इसके बाद इन लोगों में विवाद हो गया। जिसमें कमल ज्‍योति को चोटें आईं। कमल ज्‍योति ने अनुसूचित जाति थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई। बाद में कुलसचिव ने शुक्रवार को टिकरापारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें पुलिस आरोपी छात्र जितेन्द्र सोनकर व कमल ज्योति के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज सहित शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का अपराध दर्ज कर जांच कर रही है।

इधर अजाक थाने में छात्र कमल ज्योति ने कुलसचिव डीएन वर्मा तथा कर्मचारी आकाश चंद्रवंशी के खिलाफ मारपीट व गाली-गलौज करने की शिकायत दर्ज कराई है, जिसे संज्ञान में लेकर जांच की जा रही है। लेकिन छात्र की रिपोर्ट पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। बताया गया है कि मारपीट की घटना में छात्र कमल ज्योति को पीठ-पेट में गंभीर मार लगी है, जिसे उपचार के लिए अंबेडकर अस्पताल के ट्रामा यूनिट में भर्ती कराया गया है। जहां छात्र की स्थिति व स्थिर बताई गई है। पुलिस का कहना है कि छात्र का मुलाहिजा कराया गया है, जिसमें मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। खबर है कि छात्र कमल ज्योति विवि के हॉस्टल में निवास करता है, जो मूलत: कोरबा का रहने वाला है। छात्र हॉस्टल की अव्यवस्था को लेकर आपत्ति व शिकायत दर्ज कराने कुलसचिव के पास पहुंचा था। इसी के चलते मारपीट की घटना हुई।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...