Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

थ्री-डी अवतार में वोट मांगे मोदी ने, लेकिन तकनीकी गड़बड़ी ने बिगाड़ा खेल

गुजरात में चुनाव प्रचार में थ्री डी तकनीक का इस्तेमाल करने का मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी का दांव कमजोर साबित होता दिख रहा है. बार-बार आवाज गायब होने से सूरत में लोग मोदी की सभा छोड़कर चलते बने.  गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को थ्री डी तकनीक से प्रचार का आगाज किया. मोदी खुद गांधीनगर में थे, लेकिन एक ही समय में मोदी ने गुजरात के चार शहरों में जनसभा की.

गुजरात में चुनाव प्रचार में थ्री डी तकनीक का इस्तेमाल करने का मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी का दांव कमजोर साबित होता दिख रहा है. बार-बार आवाज गायब होने से सूरत में लोग मोदी की सभा छोड़कर चलते बने.  गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को थ्री डी तकनीक से प्रचार का आगाज किया. मोदी खुद गांधीनगर में थे, लेकिन एक ही समय में मोदी ने गुजरात के चार शहरों में जनसभा की.

मोदी के भाषण को लोग अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट में देख पा रहे थे. बड़े मैदानों में लगी स्क्रीन पर मोदी का लाइव टेलीकास्ट हुआ.  मोदी की इस अनोखी जनसभा को देखने के लिए लोग भी काफी उत्सुक दिखे. लेकिन बार-बार आवाज गायब होने से लोग भी परेशान हो गए.  सूरत में तो पहले ही भीड़ कम थी ओर जब थ्री डी प्रचार में थोड़ी दिक्कत हुई तो बचे-खुचे लोग भी उठ कर जाने लगे.

तकनीकी दिक्कतों के बावजूद नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. कांग्रेस के उस बयान का भी जवाब दे दिया जिसमें उनकी तुलना बंदर से की गई थी.  उन्‍होंने कहा, 'ये मोदी तो चूहा है चूहा. आपको चूहे का महत्‍व पता नहीं. अरे चूहा तो विघ्‍नहर्ता गणेश जी का वाहन है. मुझे गर्व है कि हमारी पीठ पर विघ्‍नहर्ता गणेश विराजमान होते हैं. और इस वजह से गुजरात में कोई विघ्‍न नहीं होता है.'

हालांकि इस तकनीकी गड़बड़ी से मोदी के प्रचार पर पानी फिरता नजर आ रहा है, लेकिन न मोदी के प्रशंसक मायूस हैं और ने ही उनके लिए 'बिग बॉस' छोड़कर आए नवजोत सिंह सिद्धू.  बीजेपी सांसद नवजोत सिंह सिद्धू के मुताबिक, इस तरह से थ्री डी प्रचार विश्‍व में पहली बार हुआ है. इतिहास बना है. गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में जोड़ने वाले को मान मिलता है और तोड़ने वाले को मान. मोदी ने सर ने विज्ञान का सहारा लेकर लोगों और दिलों को जोड़ा है.  गौरतलब है कि गुजरात में 13 और 17 दिसंबर को मतदान होना है. नतीजे 20 दिसंबर को आएंगे. (एबीपी)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...