Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

इंडिया न्‍यूज से 30 को विदा हो जाएंगे रवीन ठुकराल, पंजाब चैनल होगा बंद

: यूपी चैनल लांच करने की तैयारियां तेज : राहुल देव के एडिटर इन चीफ बनने की चर्चा : इंडिया न्‍यूज से खबर है कि रवीन ठुकराल अब यहां से फाइनली विदा हो जाएंगे. इंडिया न्‍यूज ग्रुप के एडिटर इन चीफ के रूप में संस्‍थान को खड़ा करने वाले रवीन ठुकराल के बारे में शनिवार को सामूहिक मीटिंग करके बता दिया गया कि अब वे इंडिया न्‍यूज से जाने वाले हैं. खबर है कि रवीन 1 दिसम्‍बर से दैनिक द ट्रिब्‍यून के एसोसिएट डिप्‍टी एडिटर के रूप अपना कार्यभार ग्रहण कर लेंगे. तमाम मुश्किलों और विवादों के बीच रवीन ने इंडिया न्‍यूज एवं आज समाज को एक ब्रांड के रूप में खड़ा किया था.

: यूपी चैनल लांच करने की तैयारियां तेज : राहुल देव के एडिटर इन चीफ बनने की चर्चा : इंडिया न्‍यूज से खबर है कि रवीन ठुकराल अब यहां से फाइनली विदा हो जाएंगे. इंडिया न्‍यूज ग्रुप के एडिटर इन चीफ के रूप में संस्‍थान को खड़ा करने वाले रवीन ठुकराल के बारे में शनिवार को सामूहिक मीटिंग करके बता दिया गया कि अब वे इंडिया न्‍यूज से जाने वाले हैं. खबर है कि रवीन 1 दिसम्‍बर से दैनिक द ट्रिब्‍यून के एसोसिएट डिप्‍टी एडिटर के रूप अपना कार्यभार ग्रहण कर लेंगे. तमाम मुश्किलों और विवादों के बीच रवीन ने इंडिया न्‍यूज एवं आज समाज को एक ब्रांड के रूप में खड़ा किया था.

शनिवार को इंडिया न्‍यूज के कार्यालय में कर्मचारियों के साथ मीटिंग में रवीन ठुकराल ने अपने अनुभव को शानदार बताया तथा उम्‍मीद जताई कि यह टीम इंडिया न्‍यूज को एक नई ऊंचाई तक ले जाएगी. हालां‍कि रवीन ठुकराल की विदाई के बाद अब उनके चेले-चपाटी मुश्किल में आ गए हैं. कई तो ऐसे हैं जो काम की बजाय रवीन ठुकराल से नजदीकी के चलते इंडिया न्‍यूज में टिके हुए थे. ऐसे लोगों के सामने मुश्किल आ गई है. वे परेशान हैं. कई ने तो अभी से नए ठिकानों की तलाश शुरू कर दी है.

रवीन ठुकराल के नजदीकी माने जाने वाले तथा पंजाब चैनल की लांचिंग के लिए लगाए गए इसरार शेख भी परेशानी में हैं. सूत्रों का कहना है कि लाइसेंस की दिक्‍कतों के चलते प्रबंधन ने टेस्‍ट सिग्‍नल पर चल रहे इंडिया न्‍यूज पंजाब को बंद करने जा रहा है. इसके बाद से इसरार को लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं. खबर है कि प्रबंधन अब पंजाब चैनल के लिए की गई तैयारियों को इंडिया न्‍यूज यूपी लांच करने इस्‍तेमाल करेगा. चैनल यूपी चुनाव से पहले यूपी चैनल लांच करने की कोशिश में हैं. पंजाब चैनल के लिए तैयार संसाधन से यूपी चैनल को लांच किए जाने की योजना है. यूपी चैनल को एसाइनमेंट देख रहे हनुमंत राव के निर्देशन में लांच किए जाने की योजना थी, परन्‍तु बदली परिस्थितियों में इस चैनल को कौन लांच कराएगा एक बड़ा सवाल बन गया है. हनुमंत भी रवीन के खास माने जाते रहे हैं.

हालांकि खबर यह है कि रवीन ठुकराल ने जाते-जाते पंजाब चैनल पर लटक रहे तलवार को देखते हुए इसरार शेख को इंटरटेनमेंट का हेड बना के गए हैं. अब तक इंटरटेनमेंट की व्‍यवस्‍था देख रहे हाफिज रहमान को साइड लाइन कर दिया गया है. इसरार को बचाने के लिए रहमान एक तरह से बिना काम के कर दिए गए हैं. ग्राफिक्‍स हेड रहे संजय मेहरा को जीएम बना दिया गया है, पर अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि इसके बावजूद इन लोगों के ऊपर तलवार बराबर लटकी हुई है. दूसरी तरफ खबर है कि रवीन ठुकराल के जाने के बाद प्रबंधन किसी नए चेहरे को लाने की बजाय आज समाज की जिम्‍मेदारी संभाल रहे वरिष्‍ठ पत्रकार राहुल देव को ही प्रमोट करके ये जिम्‍मेदारी सौंप सकता है. हालांकि अभी इस खबर की पुष्टि नहीं हो पाई है, परन्‍तु इन हाउस राहुल देव के नया एडिटर इन चीफ बनने की चर्चा जोरों पर है. इस संदर्भ में रवीन ठुकराल से बात करने की कोशिश की गई परन्‍तु उन्‍होंने फोन पिक नहीं किया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...