शाहजहांपुर में महामंघा के जिला संवाददाता शमिंदर सिंह वेदी की माता श्रीमती कैलाश कौर का बीते मंगलवार को निधन हो गया। वह अस्सी साल की थीं तथा पिछले कुछ समय से सांस की बीमारी से पीडि़त थी। मृदुभाषी पत्रकार शमिन्दर सिंह की माता के निधन का समाचार सुनते ही पत्रकारों व उन के तमाम मिलने वालों में शोक की लहर दौड़ गई। बताते चले कि पत्रकार शमिंदर के पिता सुभाष चन्द्र बोस की आजाद हिन्द फौज के एक वरिष्ठ सैनिक के रूप में कार्य कर चुके हैं।
श्रीमती कैलाश कौर अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गयी हैं। उनके बडे़ पुत्र रघुवीर सिंह तथा मझले पुत्र कमलजीत सिंह खेती का कार्य देखते है, जबकि रंजीत सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। उनकी पुत्रियां श्रीमती भूपेन्द्र कौर व बलविन्दर कौर जालंधर में शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। श्रीमती कौर का अंतिम संस्कार बुधवार को खन्नौत स्थित मोक्षधाम पर किया गया। उनकी आत्मा की शांति हेतु उनके स्टेशन रोड स्थित निवास स्थान पर 1 दिसम्बर को अखण्ड पाठ रखा गया हैं, जिसका भोग व अंतिम अरदास श्री गुरुद्वारा गुरुनानक आश्रम कुटिया साहिब में 3 दिसम्बर को दोपहर 11 बजे सम्पन्न होगा।
उनके निधन पर उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष मो0 इरफान, अनूप बजापेई, अजय अवस्थी, अम्भुज मिश्रा, सौरभ दीक्षित, जागेन्द्र सिंह, दीप श्रीवास्तव, विनय पाण्डे, संजय श्रीवास्तव, अवनीश मिश्रा, सुदीप शुक्ला, सुशील शुक्ला, वरिष्ठ अधिवक्ता वीरपाल सिंह, अर्जुन श्रीवास्तव, राजबहादुर सिंह, रविन्दर सिंह, सतीश चन्द्रा, के0 दीपक सक्सेना, हेमंत डे, शरद राही सहित तमाम गणमान्य नागरिकों व तमाम संगठनों ने शोक व्यक्त किया है।





