: अपडेट :अमर उजाला कार्यालय के ब्यूरो चीफ कंचन वर्मा सहित समस्त रिपोर्टर, विज्ञापन व् सर्कुलेशन से सम्बंधित समस्त कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है…उनकी जगह बरेली से दो-तीन लोगों को भेजकर आज का काम चलाया गया है, लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पा रहा है कि इतनी बड़ी कार्रवाही किस मामले में की गयी है….ब्यूरो चीफ कंचन वर्मा के इतने प्रकरण जमा हो चुके हैं कि लोग तरह-तरह की आशंकाएं व्यक्त कर रहे हैं पर सटीक जानकारी न होने से कई तरह की अफवाहें ही फ़ैल रही हैं.
अमर उजाला के पूरे स्टाफ को निलंबित करने के प्रकरण में सूत्रों का कहना है कि दीवाली के पूर्व सत्ताधारी विधायक की पार्टी में शामिल होने की पूरे स्टाफ की फोटो सहित प्रबंधन से शिकायत की गयी थी…सूत्रों का यह भी कहना है कि दीपावली के अवसर पर सत्ता पक्ष के एक बड़े नेता के अलावा एक धनबली एक बाहुबली के साथ एक शराब माफिया ने कैश, शराब और कीमती गिफ्ट दिए थे पर शराब ऑफिस में बैठकर ही पी गयी, लेकिन गिफ्ट और कैश का वितरण सामान रूप से न होने के कारण गुटबाजी के चलते बात ऊपर तक पहुँच गयी.
सूत्र का यह भी कहना है कि दो महीने पहले हुई क्राइम रिपोर्टर अभिषेक सक्सेना की लव मैरिज में शक्ति का खुलेआम दुरुपयोग किया गया जिसकी शिकायत प्रबंधन तक किसी तरह पहुँच गयी है….सत्ता पक्ष के विधायक की दावत में पूर्व ब्यूरो चीफ व वर्तमान में मैनपुरी कार्यालय में तैनात शरद शंख्धार भी शामिल हुए थे इसलिए उन्हें भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है…वहीँ निलंबित रिपोर्टरों का कहना है कि शोषण के विरुद्ध उन्होंने सामूहिक त्यागपत्र दिया है…इस कार्यवाही को लेकर मिडिया जगत में यह भी चर्चा है कि गिफ्ट शराब दावत अगर गलती है तो यह सब तो दैनिक जागरण वालों ने भी किया था. फिलहाल इतनी बड़ी कार्रवाही से सम्पूर्ण मीडिया जगत में हलचल मची हुई है और लोग एक-दूसरे को फ़ोन कर जानकारियाँ जुटाने का प्रयास कर रहे हैं. वरिष्ठ लोग भी अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं.
