Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

दैनिक भास्‍कर, धनबाद के संपादक बसंत झा समेत चार पत्रकारों पर दुष्‍कर्म के प्रयास का केस दायर

दैनिक भास्‍कर, धनबाद से खबर है कि आपस की लड़ाई आरोप-प्रत्‍यारोप से शुरू होकर लड़कीबाजी और कोर्ट कचहरी तक पहुंच गई है. एक महिला ने दैनिक भास्‍कर के चार लोगों पर छेड़खानी तथा दुष्‍कर्म करने के प्रयास का मामला दर्ज कराने के लिए कोर्ट में आवेदन दिया है. लड़ाई पूरी तरह उलझ गई है. मीडियाकर्मियों की तरफ से भी दबाव बनाकर महिला तथा उसके पिता को दूसरे मामले में जेल भिजवा दिया गया है. अब तक इस मामले में चुप्‍पी साधे रहा हिंदुस्‍तान तथा दैनिक जागरण एक दिसम्‍बर के अंक में अपने प्रतिद्वंद्वी अखबार के संपादक एवं पत्रकारों की खबर को प्रकाशित किया है. हालांकि इस बात का ख्‍याल रखा गया है कि मीडियाकर्मियों का नाम और अखबार का नाम नहीं प्रकाशित हो. 

आरोप-प्रत्‍यारोप एवं कोर्ट कचहरी के इस लड़ाई की नींव बीते दशहरा के दिन से पड़ती है. सूत्रों का कहना है कि दैनिक भास्‍कर में काम करने वाले फोटोग्राफर अजय मिश्रा संपादक बसंत झा के कभी खास हुआ करते थे. अजय भास्‍कर के काम से ज्‍यादा अपने संपादक के हितों की रक्षा करते थे, पर बीच में बात ऐसी बिगड़ी की यह जोड़ी टूट गई और कोर्ट कचहरी तक मामला जा पहुंचा. धनबाद की रहने वाली रागिनी पाठक (बदला हुआ नाम) ने कोर्ट में 156 (3) के तहत मामला दर्ज करने का निवेदन किया है. रागिनी ने कोर्ट में दिए गए अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि दैनिक भास्‍कर, धनबाद के संपादकीय प्रभारी बसंत झा, अमित राय, अमित रंजन, दिलीप चौहान एवं अन्‍य ने बलात्‍कार की नीयत से उसका अपहरण करने का असफल प्रयास किया तथा छेड़खानी की. रागिनी ने पुलिस द्वारा मामला दर्ज नहीं किए जाने पर 26 नवम्‍बर को कोर्ट की शरण में पहुंची.

बताया जा रहा है कि पहले इस मामले को पुलिस के साथ मिलकर सुलझाने की कोशिश की गई. बात बन भी गई थी, दोनों पक्ष आर्थिक उपायों के बाद बात को आगे न बढ़ाने पर तैयार भी हो गए, परन्‍तु पत्रकारिता फिर आड़े आ गई. बताया जा रहा है कि विवाहिता रागिनी का भाई किसी मुस्लिम युवती को लेकर भाग गया था. इस मामले की जानकारी होने के बाद पत्रकारों ने पुलिस पर दबाव बनाकर इस मामले में रागिनी तथा उसके पिता को गिरफ्तार करवा दिया, बस यहीं से मामला बिगड़ गया. विवाहिता अभी भी जेल में है. 1 दिसम्‍बर को इस मामले में प्रोडक्‍शन वारंट भेजा गया गया है. इस मामले में बसंत झा की तरफ से भी रागिनी के खिलाफ थाने में केस नम्‍बर 1185/12 के तहत 504, 506 आईपीसी तथा 66 ए आईटी एक्‍ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है. जबकि रागिनी की तरफ से कोर्ट में फाइल नम्‍बर 2604/12 के मामला दर्ज कराने का आवेदन दिया गया है. 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...