बोगोटा। कोलंबिया में पुलिस हिरासत में एक पत्रकार की मौत हो जाने के बाद शुक्रवार को तीन पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया। राष्ट्रीय पुलिस महानिरीक्षक जनरल सैंटियागो पारा ने सुक्रे प्रांत की राजधानी सिंसेलजो में पुलिस अधिकारियों के निलंबन की घोषणा की। पारा ने घटना की जांच का जिम्मा लेते हुए कहा, "यह संदिग्ध घटना है। फिलहाल हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकते और इसकी निंदा नहीं कर सकते।" मृतक पत्रकार गि्वलेर्मो कि्व रोज विभिन्न रेडियो, टीवी और प्रिंट माध्यमों के लिए काम कर चुका था।
पुलिस ने 20 नवंबर को एक विदेशी ऊर्जा कंपनी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को कवर कर रहे कि्व रोज को मोटरसाइकिल के कागजात न होने की वजह से पुलिस अपने साथ ले गई थी। कुछ समय बाद कि्व रोज जब बाहर आया तो उसके सर, बांहों और पीठ पर गंभीर चोटों के निशान थे। 31 वर्षीय पत्रकार ने अस्पताल में कहा उन्होंने मुझे गाडी में डाला और चलती गाडी में मुझे लगातार पीटता रहे।" (खाख)





