पंजाब केसरी, पानीपत से खबर है कि यूनिट हेड द्वारा अपशब्द कहे जाने के बाद चार रिपोर्टर नाराज होकर ऑफिस से चले गए. बताया जा रहा है कि रिपोर्टर दीपक शर्मा, सुनील शर्मा, मुकेश रहल तथा कमल सिंह काम से वापस आने के बाद ऑफिस में मूंगफली खा रहे थे. इसी दौरान पानीपत यूनिट हेड सुरजीत खरब ने सभी को मूंगफली खाने से मना करने के साथ अपशब्द भी कहे, जिससे चारो रिपोर्टर नाराज हो गए.
मामला इसलिए भी गंभीर हो गया कि सीनियर रिपोर्टर जितेंदर सहारन भी छुट्टी पर हैं. वे कल भी ऑफिस नहीं आएंगे. रिपोर्टरों के नाराज होकर चले जाने से पानीपत में माहौल तनाव भरा हुआ है. यूनिट हेड सुरजीत खरब अकेले काफी देर तक आफिस में रहे. इस बात की सूचना अंबाला आफिस तक भी पहुंच गई है. पता नहीं चल पाया है कि प्रबंधन ने इस मामले में क्या कदम उठाया है.
हालांकि इस संदर्भ में यूनिट हेड सुरजीत खरब का कहना है कि ऐसी कोई बात नहीं हुई थी. सभी लोग अपना काम करके गए थे. जितेंदर सहारन की भी विकली ऑफ थी. वे छुट्टी पर नहीं थे. सारी बातें गलत हैं क्योंकि मुकेश की खबर बाइलाइन प्रकाशित हुई है. कहीं कोई दिक्कत नहीं है.






