राष्ट्रीय सहारा, सासाराम के जिला प्रभारी एवं वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र सिंह के पिता राम सुरेश सिंह का निधन एक सप्ताह पूर्व हो गया. वे 74 वर्ष के थे. वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. बनारस के एक निजी चिकित्सालय में उनका इलाज चल रहा था. यहीं पर उन्होंने आखिरी सांस लिया. उनका अंतिम संस्कार बनारस के मर्णिकर्णिका घाट पर किया गया. उनको मुखाग्नि उनके एकलौते पुत्र नरेंद्र सिंह ने दी. राम सुरेश सिंह सासाराम के चेनारी स्थित डिग्री कालेज में प्रोफेसर के पद से रिटायर हुए थे. वे अपने पीछे, पत्नी, पुत्र एवं पुत्री सरोज सिंह को छोड़ गए हैं. राम सुरेश सिंह के निधन पर सासाराम समेत पूरे अंचल के पत्रकारों ने दुख व्यक्त किया है. अध्यापकों ने श्री सिंह के निधन पर शोक जताया है.





